मेरठ के फलावदा के गड़ीना गांव में छात्र राजदीप की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्या की वजह कक्षा 11 की छात्रा है जो राजदीप की प्रेमिका है। छात्रा को सहपाठी आदित्य भी एकतरफा प्यार करता था। राजदीप को रास्ते से हटाने के लिए आदित्य ने अपने दोस्त कपिल भाटी के साथ मिलकर उसकी हत्या करने का प्लान बनाया था। दोनों आरोपी राजदीप को मोबाइल लूट करने की बात कहकर नंगला हरेेरू-फलावदा मार्ग पर लेकर गए थे। यहां आदित्य ने राजदीप को पकड़ा और कपिल भाटी ने तमंचे से सीने पर गोली मारी। बाद में दुर्घटना का नाटक कर उसे अस्पताल लेकर गए।
{"_id":"63983c835f830055a35bacf4","slug":"friends-murder-rajdeep-for-having-doubt-on-them-in-one-sided-love-in-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Murder: एकतरफा प्यार में युवक को मिली खौफनाक मौत, जिगरी दोस्तों ने ही ली राजदीप की जान, पढ़ें-पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: एकतरफा प्यार में युवक को मिली खौफनाक मौत, जिगरी दोस्तों ने ही ली राजदीप की जान, पढ़ें-पूरा मामला
Tue, 13 Dec 2022 03:24 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 13 Dec 2022 03:24 PM IST
विज्ञापन
राजदीप का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल के इंतजाम की बात कहकर आदित्य और कपिल राजदीप को बुलाकर ले गए थे। यहां पहले उनके बीच बातचीत हुई और फिर राजदीप की हत्या कर दी गई। दोनों ने राजदीप को लावारिस बताकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने छात्रा को बुलाकर जानकारी लेने की बात कहीं। एसएसपी ने बताया कि तमंचा कहां से आया है, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। बार-बार बयान बदलकर दोनों आरोपी भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम में गोली से मौत होने की पुष्टि होने पर ही आरोपियों ने गोली मारना कुबूल किया है। आरोपी आदित्य के चाचा राहुल भाटी ने बताया कि उनका भतीजा गांव पिलौना में कबड्डी देखने के लिए गया था। उधर से लौटते वक्त गांव का ही कपिल भाटी साथ था। रास्ते मे राजदीप को घायल अवस्था में पड़ा देखकर वह उसे उपचार के लिए मवाना ले गए। यदि वह हत्या करते तो उसे उपचार के लिए अस्पताल क्यों पहुंचाते। बाद में आरोपियों ने पुलिस के सामने हत्याकी कहानी बताई तो परिवार के लोग भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण
- फोटो : amar ujala
आदित्य और कपिल भाटी को एक ही कोर्ट में पेश करेंगे। नए नियमों के तहत नियम के तहत गंभीर अपराध के चलते आदित्य को बालिग माना जा सकता है। दोनों ने वारदात करना कुबूल किया है। हालांकि अभी वह अपने बयान बदल रहे हैं। उनसे पूछताछ जारी है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आदित्य बोला...मुझ पर शक करता था राजदीप
पुलिस के मुताबिक अपने एक बयान में आदित्य ने कहा कि राजदीप उस पर शक करता था कि मैं उसकी प्रेमिका से बातचीत करता हूं। उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद ही उसे घर से ले जाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस के मुताबिक अपने एक बयान में आदित्य ने कहा कि राजदीप उस पर शक करता था कि मैं उसकी प्रेमिका से बातचीत करता हूं। उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद ही उसे घर से ले जाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।