फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...जब डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा था, अगला जन्म क्रांतिधरा पर हो, पढ़िए कुछ अनसुने किस्से

Mon, 27 Jul 2020 06:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 Jul 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Former President Dr. APJ Abdul Kalam was said that my next birth should be in Meerut
apj abdul kalam - फोटो : amar ujala

'मिसाइल मैन' के नाम से दुनिया में प्रसिद्ध पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम कई बार मेरठ आए थे। 27 मई 2008 को वे एमआईआईटी कॉलेज के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। तब उन्होंने कहा था कि अगला जन्म क्रांतिधरा पर लेना चाहता हूं। इस दौरान उनकी सादगी से बच्चे बहुत प्रभावित हुए थे। इसके बाद भी डॉ. कलाम मेरठ कई बार आए। हम ऐसी ही कुछ यादें समेटकर लाए हैं। आगे जानिए उनके बारे में कुछ अनसुने किस्से-

Former President Dr. APJ Abdul Kalam was said that my next birth should be in Meerut
apj abdul kalam

बात है 27 मई 2008 की। राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय में प्रदर्शनी का शुभारंभ करने एवं एमआईआईटी कॉलेज के समारोह में शामिल होने के लिए डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम मेरठ पहुंचे थे। संग्रहालय प्रभारी डॉ. मनोज गौतम बताते हैं कि क्रांतिधारा के विषय में जानने की उनकी उत्ससुकता देखने लायक थी। इतिहास से वह बेहद प्रभावित थे। उन्होंने यहां की प्रतिभाओं की सराहना की। विभिन्न क्षेत्रों में दिए यहां के लोगों के योगदान की सराहना की भी की थी। यही नहीं उन्होंने वेस्ट यूपी को बेस्ट यूपी की संज्ञा भी दी थी। साथ ही कहा था कि मेरठ की धरती पर सपूतों का जन्म हुआ है। दुनिया मुझे 'मिसाइल मैन' के नाम से जानती है, लेकिन वह अगला जन्म मेरठ में लेकर क्रांतिधरा का पुत्र कहलवाना चाहते हैं। उनकी सादगी से सब अभिभूत हुए थे। स्कूली बच्चों से उनका संवाद बेहद प्रभावित और प्रेरक रहा था।

Former President Dr. APJ Abdul Kalam was said that my next birth should be in Meerut
apj abdul kalam - फोटो : amar ujala

...जब कलाम ने पूछा, समाज के लिए क्या कर रहे हैं आप?
पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम आजाद मेरठ में आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के 100 साल पूरे होने के मौके पर आए थे। 18 अक्तूबर 2013 को आईएमए ने कार्यक्रम किया था। इस दौरान उनकी एक टॉक भी रखी गई थी। कार्यक्रम में आने से पहले कलाम साहब ने पूछा था कि बताएं कि वे उनके कार्यक्रम में क्यों आएं? वह समाज के लिए क्या कर रहे हैं? न्यौता देने गए डॉक्टर्स ने कहा था कि संस्था चैरिटेबल का भी काम कर रही है। तब उन्होंने आने की सहमति दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Former President Dr. APJ Abdul Kalam was said that my next birth should be in Meerut
apj abdul kalam

डॉक्टर कलाम को बुलाने के लिए तत्काललीन आईएमए अध्यक्ष डॉ. एसएन शर्मा, सचिव डॉ. तनुराज सिरोही, डॉ. जितेंद्र चिकारा और डॉ. वीपी कटारिया गए थे। डॉ. तनुराज के मुताबिक, डॉ. कलाम ने दो टूक कहा था कि वह बताएं समाज के लिए क्या कर रहे हैं। चैरिटेबल की जानकारी देने के बाद उन्होंने झट से हामी भर दी थी।

विज्ञापन
Former President Dr. APJ Abdul Kalam was said that my next birth should be in Meerut
अब्दुल कलाम - फोटो : SELF

मेरठ कब-कब आए कलाम
27 मई 2008 
- राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय में प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं एमआईआईटी कॉलेज में सेमिनार में भाग लिया 

23 नवंबर 2009 
- पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स में बच्चों से बातचीत 

8 सितंबर 2013 
- आईएमए के सेनेटरी प्रोग्राम में आईएमए हॉल में वृक्षारोपण 
- चौधरी चरण सिंह विवि में चिकित्सकों को संबोधन 

6 मार्च 2014 
- राधा गोविंद इंजीनियरिंग कॉलेज में सेमिनार में भाग लिया एवं वृक्षारोपण और स्टूडेंट्स से परिचर्चा 
- कृषि विवि में दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed