{"_id":"5ba20924867a557ff265e464","slug":"encounter-in-west-up-and-killed-two-accused-encounter-live-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के जांबाज अफसरों ने किए 2 इनामी ढेर, कई घायल, देखिए- मुठभेड़ की Live तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के जांबाज अफसरों ने किए 2 इनामी ढेर, कई घायल, देखिए- मुठभेड़ की Live तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
योगी सरकार में पुलिस अफसरों पर भले ही ये सवाल उठ रहे हों की यूपी में वाह-वाही लूटने के लिए फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। लेकिन यहां ऐसा नहीं है। क्योंकि इसके लिए हमारे में पास तीन दिन में तीन उदाहरण है। योगी के जांबाज अफसरों ने जहां मुजफ्फरनगर में 50-50 हजार के दो इनामी बदमाशों को ढेर कर दिया तो वहीं शामली जिले में मंगलवार की देर रात को पुलिस ने बदमाश गोली मारी। वहीं एक बदमाश को मेरठ पुलिस ने भी गोली मारकर घायल कर दिया। शामली पुलिस ने दो और मेरठ पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। देखिए- मुठभेड़ की लाइव तस्वीरें:-
2 of 9
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र में मंगलवार रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस को मौके से बाइक, तमंचा और एक ब्रीफकेस बरामद हुआ है।
3 of 9
मुठभेड़ सथल पर बदमाशों की तलाश करती पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
थाना भवन क्षेत्र के गांव खानपुर के जंगल में मंगलवार रात 9 बजे पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चलीं। मुठभेड़ में दो बदमाशों को पुलिस ने धरदबोचा है। एक बदमाश व एक सिपाही गोली लगने से घायल हुए हैं। वहीं, तीन बदमाश खेतों में छिप गए, जिन्हें गिरफ्तारी को देर रात तक कांबिंग चलती रही। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार थानाभवन अस्पताल में घायल बदमाश से पूछताछ करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पास 10 रुपये लाख रुपये से भरा ब्रीफकेस बरामद हुआ है। आशंका है कि बदमाश यह रकम किसी से लूटकर लाए थे। बदमाशों से दिल्ली व हरियाणा नंबर की दो बाइक, तमंचे और कारतूस के अलावा खोके भी बरामद हुए। घायल बदमाश दभेड़ी- बुढ़ाना निवासी इरफान व दूसरा बदमाश सहारनपुर का शहजाद बताया है।
विज्ञापन
5 of 9
मुठभेड़ में घायल सिपाही व बदमाशों से बरामद हुआ नोटों से भरा ब्रीफकेस
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात करीब नौ बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थानाभवन क्षेत्र के गांव खानपुर में पुलिया के पास कुछ बदमाश खड़े हैं। इस पर थानाभवन थाना पुलिस और स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे। पीछ करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिससे एक सिपाही घायल हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।