{"_id":"5dcd52e88ebc3e54e406b0ab","slug":"ed-targets-two-former-ias-officers-and-many-mining-mafia-in-saharanpur-district","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईडी के निशाने पर दो अफसर समेत कई बड़े नाम, सेटिंग का जाल बिछाने में जुटे माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडी के निशाने पर दो अफसर समेत कई बड़े नाम, सेटिंग का जाल बिछाने में जुटे माफिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
अवैध खनन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सीबीआई के बाद प्रवर्तन निदेशालय की ओर से तत्कालीन दो जिलाधिकारियों सहित जिले के कई अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद सेटिंग का जाल बिछाने में खनन माफिया जुट गए हैं। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-
2 of 6
यमुना नदी के बरथा घाट पर जेसीबी से किया जा रहा अवैध खनन
- फोटो : अमर उजाला
प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों की मानें तो ईडी के निशाने पर अभी भी जिले के कई अधिकारी, सफेदपोश और खनन माफिया हैं। सबसे अहम बात ये है कि प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दर्ज मुकदमे के बाद पूछताछ की जो कड़ी शुरू होगी, उसके तहत कई तत्कालीन अधिकारियों की गर्दन भी फंस सकती है। जिससे सहारनपुर जिले में उस वक्त रहे अधिकारियों में खलबली मची हुई है।
3 of 6
अवैध खनन के बाद पुलिस की चेकिंग के दौरान गुजरता डंपर
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दो तत्कालीन जिलाधिकारियों सहित अन्य पर ईडी ने शिकंजा कसा है, लेकिन जिन क्षेत्रों में अवैध खनन खुलेआम हुआ है। उस क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित पुलिस के कुछ अफसर, कोतवाल, थानेदार भी शिकंजे में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ये है बरसाती नदी
- फोटो : अमर उजाला
सूत्र बताते हैं कि ईडी के पास एक अहम डायरी है, जिसमें कई लोगों के अवैध खनन से किसी न किसी रूप में जुड़े होने के पुख्ता सबूत हैं। शिवालिक पर्वतमाला की तलहटी सहारनपुर जनपद के बेहट से लेकर हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज की सीमा तक अंधाधुंध अवैध खनन किया गया। उस वक्त की सरकार का कृपा पात्र होने की वजह से माफिया ने सारे नियम-कानून ताक पर रख दिए और एक पट्टों की आड़ में कई-कई बीघे नदियों का अवैध खनन कर डाला।
विज्ञापन
5 of 6
सीबीआई ने छापेमारी की थी
- फोटो : अमर उजाला
सूत्र यह भी बताते हैं कि दो-चार फुट तक नहीं बीस-बीस फुट गहरी खोदाई कर खनन सामग्री निकाली गई और बेखौफ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा तक पहुंचाई गई। योगी सरकार को जब पुख्ता प्रमाण मिला तो केन्द्र की अनुमति के बाद सीबीआई ने सहारनपुर में खनन के खिलाड़ियों के यहां छापा मारकर कई दस्तावेज जुटाए। इसी आधार पर ईडी ने अब शिकंजा कसा है। जिसके बाद खनन माफिया दहशत में हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।