फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हत्या: गर्लफ्रेंड की सहेली से चिढ़ता था ब्वॉयफ्रेंड, रास्ते से हटाने के लिए रची खौफनाक साजिश, फिर दोनों को एकसाथ उतारा मौत के घाट

Sun, 15 Aug 2021 08:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 15 Aug 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
Double murder case : youth murder his girlfriend and her  friend in sardhana, arrested by meerut police
नहर पटरी पर मिले युवतियों के शव - फोटो : amar ujala, meerut

मेरठ से सटे सरधना के नानू की रहने वाली दो युवतियों हिना और अफसाना की निर्मम हत्या कर दी गई। इन युवतियों का कसूर इतना था कि दोनों साथ रहती थीं। दोनों के शव नानू-रतौली मार्ग पर नाला पटरी पर मिले। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी गौरव त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। 



नानू गांव के रहने वाले गौरव त्यागी का गांव की ही अफसाना से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अफसाना की एक रिश्तेदार युवती हिना भी अफसाना को पसंद करती थी। इस बात से गौरव नाराज रहता था। वह अफसाना से कई बार हिना से दूर रहने की धमकी दे चुका था, लेकिन दोनों की नजदीकियां कम नहीं हुई। इसके बाद गौरव ने हिना को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया।

Double murder case : youth murder his girlfriend and her  friend in sardhana, arrested by meerut police
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम व पुलिस - फोटो : amar ujala, meerut

हत्यारोपी गौरव त्यागी ने अफसाना और हिना को मारने की प्लानिंग एक सप्ताह पहले बना ली थी। 10 अगस्त को शाम करीब पांच बजे से लेकर रात्रि 12 बजे तक उसने पूरी वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने उसे और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Double murder case : youth murder his girlfriend and her  friend in sardhana, arrested by meerut police
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala, meerut

10 अगस्त को शाम करीब पांच बजे गौरव अपने दोस्त के साथ नोएडा गया। गाजियाबाद से शॉपिंग कराने की बात कहकर उसने दोनों लड़कियों को कार में बैठा लिया। दोनों को शॉपिंग करीब आठ बजे कराई।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गौरव ने कार में रात करीब 10 बजे ही हिना के सिर में गोली मार दी। अफसाना चिल्लाने लगी तो उसे भी मारने की धमकी दे दी, जिस पर वह गिड़गिड़ाने लगी और हिना को अस्पताल लेकर चलने को कहने लगी, लेकिन वह दोनों को लेकर नानू नहर के पास रात करीब 11 बजे ले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Double murder case : youth murder his girlfriend and her  friend in sardhana, arrested by meerut police
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala, meerut

लहूलुहान हालत में हिना कार में तड़पती रही और गौरव अफसाना को लेकर नानू नहर के पास से थोड़ी दूर पर ले जाकर बात करने लगा। करीब एक घंटा दोनों में बातचीत हुई, जिसके बाद गौरव ने अफसाना को भी करीब 12 बजे गोली मार दी। इसके बाद गौरव और उसके दोस्त ने दोनों शव नानू-रतौली गांव मार्ग पर नहर में फेंक दिए।

विज्ञापन
Double murder case : youth murder his girlfriend and her  friend in sardhana, arrested by meerut police
मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

गौरव नानू गांव का है, जिसके चलते उसको जंगल की पूरी जानकारी थी। आरोपियों ने ट्यूबवेल पर अपने हाथ-पैर और कार को साफ किया। वहीं घटना की जांच करते हुए एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचे थे। वहां से चंद कदम दूर आरोपी गौरव की ट्यूबवेल थी, जहां पर एसएसपी ने हाथ धोए। तभी वहां खून पड़ा दिखाई दिया था। वहीं देर रात दोनों युवतियों के शवों का नानू गांव में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों के सिर में एक.एक गोली का निशान मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed