{"_id":"5daed49a8ebc3e93d47d81e7","slug":"deoband-bjp-councilor-dhara-singh-murder-revealed-two-brothers-arrested-from-muzaffarnagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा सभासद धारा सिंह हत्याकांड में एडीजी ने किया खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार, ये थी मर्डर की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सभासद धारा सिंह हत्याकांड में एडीजी ने किया खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार, ये थी मर्डर की वजह
देवबंद में दिनदहाड़े भाजपा के सभासद धारा सिंह की हत्या के आरोप में मुजफ्फरनगर से दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार दोपहर को एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार और एसएसपी सहारनपुर दिनेश कुमार पी ने संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान हत्याकांड का खुलासा किया। आगे जानें आखिर क्यों दोनों भाइयों ने की भाजपा नेता की हत्या: -
2 of 5
विलाप करते परिजन व मौके पर मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि हत्यारे मुजफ्फरनगर के मथुरा गांव के रहने वाले हैं और सगे भाई हैं। उन्होंने हत्या के पीछे ठेकेदारी का विवाद बताया। पुलिस ने दोनों हत्यारे सगे भाईयों से एक पिस्टल- 32 बोर मय पांच कारतूस, एक अवैध तमंचा-315 बोर मय तीन कारतूस और पल्सर मोटरसाइकिल नंबर यूपी-15-एडी-2532 को बरामद किया।
3 of 5
भाजपा नेता धारासिंह के पीछे जाते सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दोनों आरोपियों को देवबंद के साईं मंदिर के पास से सुबह करीब नौ बजे गिरफ्तार करने का दावा किया गया। एडीजी मेरठ प्रशांत कुमार ने बताया कि भाजपा नेता धारा सिंह की 12 अक्तूबर को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच-पड़ताल और सीसीटीवी फुटेज आदि से हत्यारों का सुराग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sp dinesh kumar
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि जांच-पड़ताल के दौरान ये जानकारी सामने आई है कि वर्ष 2016 में धारा सिंह ने हत्यारे सगे भाईयों को ठेका दिलाया था। फिर ठेका निरस्त करवाकर खुद ठेका ले लिया था। धारा सिंह हत्यारे भाइयों को मिल से ठेका ढुलाई आदि का लेने नहीं दे रहे थे। जिसकी वजह से ठेकेदारी करने में दोनों भाईयों को दिक्कत आ रही थी। दोनों के बीच लगातार विवाद बढ़ता जा रहा था। लिहाजा दोनों सगे भाईयों ने पिस्टल से धारा सिंह की हत्या कर दी और मुजफ्फनगर फरार हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
bjp leader dara singh
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी मेरठ ने बताया कि मुजफ्फरनगर के चरथावल गांव मथुरा निवासी दो सगे भाई कंवरपाल और रविन्द्र को गिरफ्तार किया गया है। एडीजी और एसएसपी ने संयुक्त रूप से बताया कि पूरे मामले के खुलासे के लिए छह टीमें लगातार देवबंद और आसपास कैंप कर रही थीं। इसके अलावा अन्य कई जगह की टीमों से अहम आउटपुट लिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।