Murder in Meerut: मेरठ के दुल्हेड़ा गांव में दीपक चौहान की हत्या के बाद गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक के आवास से लेकर आरोपी के घर के आस पास एक प्लाटून पीएसी सीआरपीएफ और पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में तनावपूर्ण शांति है। गांव की सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है।
दीपक चौहान हत्याकांड: दुल्हेड़ा में तनावपूर्ण शांति, गलियों में पसरा सन्नाटा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम के दुल्हैड़ा गांव में शराब के नशे में धुत दो युवकों ने घर में घुसकर एक युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी। वहीं बीच-बचाव में आए उसके चाचा वीर सिंह को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के विरोध में राजपूत समाज के लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी, जिससे गांव में तनाव पैदा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया। पुलिस ने दीपक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
वहीं पोस्टमार्टम होने के बाद शाम को पांच बजे जैसे ही मृतक दीपक चौहान का शव गांव में पहुंचा तो भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इस दौरान गांव की मुख्य सड़क पर शव रखकर दोनों ओर से रास्ता बंद कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा और आरोपियों के घर बुलडोजर से कार्रवाई की जाए। साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की गई। उधर, परिवार और गांव की महिलाएं भी सड़क पर बैठ गईं।
फायर ब्रिगेड की टीम बुलाकर बुझवाई आग
युवक की हत्या के बाद आरोपी के घर में आग लगा दी गई थी। वहीं पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलवाया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि मैन रास्ते से करीब 200 मीटर अंदर गली में आरोपी का मकान था। जिस वजह से टीम को पानी का पाइप ले जाने में दिक्कत हुई।
आरोपी के घर चले बुलडोजर, परिजनों को मिले 50 लाख का मुआवजा
मृतक के चाचा वीर सिंह ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी देते हुए सीओ दौराला और एसपी सिटी से कहा कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर से कार्रवाई की जाए और 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। जब तक आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई और बुलडोजर से कार्रवाई नहीं होगी, तब तक शव को उठने ने नहीं दिया जाएगा।