पति और बच्चों को नशे की गोलियां खिलाने के बाद पत्नी ने अपने प्रेमी को बुलाया। इसके बाद रात में अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। मोहल्ला गड़रियान में शुक्रवार देर रात विवाहिता ने अवैध संबंधों में बाधक बने पति की प्रेमी के साथ मिलकर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह वारदात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को हिरासत में लेते हुए घर की छत पर छिपाकर रखा गया हत्या में प्रयुक्त चाकू व मोबाइल बरामद कर लिया। हत्यारोपी पत्नी का प्रेमी फरार है। आगे जानें आखिर कैसे पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया: -
कातिल पत्नी: पति और बच्चों को खिलाईं नशे की गोलियां फिर प्रेमी संग मिलकर किया बेहद खौफनाक काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर कस्बे के मोहल्ला गड़रियान निवासी सुनील (42) पुत्र जगदीश राजमिस्त्री था। शुक्रवार की रात वह पत्नी सुधा के साथ घर के नीचे के कमरे में तथा उसकी बेटी और बेटे ऊपर के कमरे में सोए थे। शनिवार सुबह सुधा ने घर का मेन गेट बाहर से बंद होने की बात कही, जिसे सुनकर पास में रहने वाले परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन मेन गेट पर बाहर से लगा कुंडा खोलकर अंदर घुसे तो वहां केवल सुधा मौजूद दिखी।
उन्होंने सुधा से सुनील व बच्चों के बारे में पूछा, तो वह इधर-उधर की बातें करने लगी। शक होने पर परिजन अंदर कमरे में घुसे तो उनके होश उड़ गए। कमरे में सुनील की लहूलुहान लाश पड़ी थी, जिसके सिर व गर्दन पर चाकू से वार किए गए थे। हत्या इतने निर्मम तरीके से की गई थी कि दीवारों पर भी खून के छींटे थे।
परिजनों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह टीम के साथ पहुंचे। वारदात में सुधा की भूमिका संदिग्ध देख पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया गया। एसपी देहात आलोक शर्मा व सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद लाश को मोर्चरी भेज दिया गया। मृत सुनील के भाई अनिल ने भाभी सुधा व उसके प्रेमी जनपद बागपत के गांव शेरपुर लुहारी निवासी सूफियान के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है, जिन्हें बागपत रवाना कर दिया है।
पड़ोसी की छत पर जाकर रुका डॉग स्क्वॉड : मोहल्ला गड़रियान में राजमिस्त्री सुनील की हत्या के बाद पुलिस ने डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। जांच के दौरान डॉग स्क्वॉड सुनील के घर से निकलकर पड़ोस के ही एक मकान की छत पर पहुंचकर रुक गया। पुलिस ने उक्त मकान की छत की भी तलाशी ली, लेकिन वहां से कुछ नहीं मिला।