{"_id":"5dfcde1b8ebc3e87a8205dab","slug":"violence-in-muzaffarnagar-city-against-citizenship-amendment-act","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में जुमे की नमाज के बाद जमकर बवाल, सड़क पर फूंके वाहन, सामने आई ताजा तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुजफ्फरनगर में जुमे की नमाज के बाद जमकर बवाल, सड़क पर फूंके वाहन, सामने आई ताजा तस्वीरें
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ। जुमे की नमाज के बाद कई मौहल्लों से अचानक निकलकर आई उग्र भीड़ ने शहर में जमकर बवाल किया। एक ओर जहां, मीनाक्षी चौक पर पुलिस पिकेट चौकी फूंकने के साथ ही वाहनों में आग लगा दी तो वहीं आग पर काबू पाने पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी पर पथराव कर दिया।
2 of 7
पथराव करती भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मदीना चौक पर पुलिस पीआरवी समेत भी दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। मेरठ रोड पर देना बैंक शाखा में लगे एसी व उसके बाहर खड़े कई वाहन भी आग के हवाले कर दिए गए, जिसके बाद दूसरे वर्ग की भीड़ ने भी एक धर्मस्थल समेत कई दुकानों में भी आगजनी कर दी।
3 of 7
पथराव करती भीड़
- फोटो : अमर उजाला
शहर के कच्ची सड़क और मेरठ रोड पर भारी पथराव हुआ। मदीना चौक पर पुलिस फायरिंग के बावजूद उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसके चलते सीओ नई मंडी व एसओ सिविल लाइंस समेत कई पुलिसकर्मियों ने लोगों के घरों में घुसकर जान बचाई। फायरिंग में तीन युवक गोली लगने से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मुजफ्फरनगर में भारी बवाल
- फोटो : अमर उजाला
कच्ची सड़क, मीनाक्षी चौक, आर्य समाज रोड पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर कई बार पथराव किया गया। मदीना चौक पर हुए पथराव में एआरटीओ प्रशासन राजीव बंसल के साथ ही एक एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया है। उपद्रव से शहर में दहशत का माहौल हो गया। शहर के बाजार बंद हो गए।
विज्ञापन
5 of 7
बाइक में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि आगजनी के दौरान रुड़की रोड पर दोनों वर्गो के लोगों में भी जमकर पथराव हुआ। शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसी स्थिति हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।