उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस के एक सिपाही ने शनिवार रात को एक दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया और फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। सिपाही सहारनपुर में तैनात था। आखिर सिपाही ने ऐसा क्यों किया। आइए आपको अगली स्लाइडों में बताते हैं-
2 of 8
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद के रंछाड गांव में रविवार को उस समय दहशत फैल गई। जब यह पता चला कि सिपाही सोनू ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने पत्नी की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मारी है। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
3 of 8
गमजदा परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर सीओ सदर ओमपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
4 of 8
सिपाही आत्महत्या मामला
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि वह सहारनपुर पुलिस लाइन में तैनात था। वह पिछली 18 मार्च से ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2006 में पिता कृष्णपाल की मृत्यु होने के बाद सोनू पुलिस में मृतक आश्रित से भर्ती हुआ था।
5 of 8
परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शुरुआती जांच में सामने आया कि सोनू (35 वर्ष) पुत्र कृष्णपाल शराब का आदी था। इसी वजह से उसका अपनी पत्नी से विवाद रहता था। उसकी पत्नी साक्षी उसे शराब पीने से मना करती थी। साथ ही ड्यूटी पर जाने के लिए भी कहती थी।