फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्या है सभासद के देवर की हत्या का राज, परिवार ने रंजिश से किया इनकार, जल्द खुलेगा राज

Fri, 04 Sep 2020 07:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Sep 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: A young man murdered in a village of Baghpat district
बागपत में हत्या - फोटो : अमर उजाला

सभासद सुनीता देवी के देवर की खेत से लौटते समय गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजकर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आगे जानिए पूरा अपडेट-

UP Crime News: A young man murdered in a village of Baghpat district
बागपत में हत्या - फोटो : अमर उजाला

बागपत में दोघट के वार्ड चार में सभासद सुनीता देवी हैं। उनका देवर सुरेश पाल (35 वर्ष) पुत्र सुखबीर शुक्रवार सुबह साइकिल पर सवार होकर खेत में चारा लेने गया था। लौटते वक्त दोघट-गांगनौली मार्ग के पास चकरोड पर अज्ञात हमलावरों ने उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी। 

UP Crime News: A young man murdered in a village of Baghpat district
बागपत में हत्या - फोटो : अमर उजाला

पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे खेत से लौट रहे अन्य किसानों ने सुरेश पाल का शव पड़ा देखा तो गांव में जानकारी दी। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दोघट थानाध्यक्ष हेमेंद्र बालियान ने आकर जांच-पड़ताल की। एएसपी मनीष मिश्रा और सीओ बड़ौत आलोक कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर हत्या का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: A young man murdered in a village of Baghpat district
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने बताया कि कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। सुरेश पाल के भाई मांगे ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि कमर और सिर में गोली मारी गई हैं। मौके से एक खोखा बरामद किया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
UP Crime News: A young man murdered in a village of Baghpat district
बागपत में हत्या - फोटो : अमर उजाला

सभासद भी गई थीं खेत में
सभासद सुनीता देवी भी खेत गई थीं, लेकिन वह सुबह नौ बजे ही घर लौट गई थीं। मृतक का बड़ा भाई मांगे रमाला थाना क्षेत्र में मधुमक्खी पालन का कार्य करता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed