फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे के पहले बर्थडे पर केक लेकर जा रहे युवक की हत्या, दूसरे समुदाय की युवती से की थी लव मैरिज

Tue, 18 Jul 2017 09:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 18 Jul 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
The man who was going to take a birthday cake, shot dead, that love marriage
युवक की हत्या के बाद हंगामा

बेटे के जन्मदिन पर केक लेकर जा रहे युवक नसीम की कुछ हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसने दो साल पहले कस्बे की ही दूसरे समुदाय की एक युवती से शादी की थी। हत्या का आरोप युवती के परिवारीजनों पर लग रहा है। घटना से आक्रोशित नसीम के परिवार वालों और समुदाय के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लक्सर-भोकरहेड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया।

The man who was going to take a birthday cake, shot dead, that love marriage
युवक की हत्या के बाद हंगामा

एसएसपी अनंत देव तिवारी ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। तनाव के चलते आरोपी के घर और कस्बे में पीएसी तैनात कर दी गई है। आला अधिकारी भी कस्बे में कैंप किए हुए हैं। यह मामला मोरना (मुजफ्फरनगर) कस्बा भोकरहेड़ी का है।

The man who was going to take a birthday cake, shot dead, that love marriage
युवक की हत्या के बाद हंगामा

नसीम (24) पुत्र तसलीम थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला पठानान का रहने वाला था और कपड़ा व्यापारी था। सोमवार को उसके पुत्र अब्दुल्ला का पहला जन्म दिन था। घटना के वक्त नसीम अपने चचेरे भाई कादर खान के साथ मोरना से केक खरीद कर बाइक से लौट रहा था। दोनों सरकारी ट्यूबवेल के सामने पहुंचे तभी घात लगाए बदमाशों ने बाइक के सामने साइकिल गिरा दी। बाइक रुकते ही आधा दर्जन हमलावरों ने तमंचे, धारदार हथियारों और डंडों से नसीम पर हमला कर दिया। कादर खान भागकर नजदीक के ईंट भट्ठे में जाकर छिप गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
The man who was going to take a birthday cake, shot dead, that love marriage
युवक की हत्या के बाद हंगामा

हमलावरों ने नसीम को गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर इंटर कॉलेज के ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे युवक घटनास्थल की ओर दौड पड़े, हमलावर जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने जैसे ही शव को उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीण भड़क गए और पुलिस से शव छीन लिया। भोपा सीओ मोहम्मद रिजवान और थानाध्यक्ष भोपा ने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
The man who was going to take a birthday cake, shot dead, that love marriage
युवक की हत्या के बाद हंगामा

एसएसपी अनंत देव तिवारी, एसपी देहात अजय सहदेव, एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी आसपास के थानों की पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के चाचा नजर मोहम्मद उर्फ राजू ने कस्बे के प्रदीप पुत्र राजेश, राजेश पुत्र राम सिंह, सोनू पुत्र राकेश और नीटू पुत्र भूषण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि नसीम ने 2015 में राकेश की पुत्री पिंकी को घर से भगाकर उसके साथ शादी कर ली थी। नामजद आरोपी पिंकी के परिवारीजन हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed