मेरठ के परीक्षितगढ़ निवासी विवाहिता संजीदा को खुद से तीन साल छोटे पड़ोस के युवक सौरभ से इश्क हुआ तो उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि वहीं उसकी मौत को सौदागर बन बैठेगा।
प्रेमी सौरभ के लिए वह कई साल तक अपने पति और परिवार को धोखा देती रही लेकिन उसे शायद ही इस बात का अंदाजा होगा कि जिसके लिए वह अपने शौहर को धोखा दे रही है वहीं उसकी जान का दुश्मन बन बैठेगा। सोमवार को सौरभ ने संजीदा की चाकू घोंपकर हत्या कर डाली। आगे पढ़ें इस सनसनीखेज वारदात का पूरा सच
2 of 5
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : amar ujala
प्रेम संबंधों हत्या के मामले इन दिनों आम बात हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में इस तरह के अपराधों का ग्राफ बढ़ा है। इसी क्रम में परीक्षितगढ़ में एक और हत्या हो गई। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के मवी गांव निवासी सौरभ उर्फ छोटे(25) पुत्र दिनेश का पड़ोस में रहने वाली विवाहित संजीदा (28) से कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
3 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
महिला का पति मेरठ से दिल्ली चलने वाली अनुबंधित बस पर चालक है। दोनों के चार बच्चे हैं। संजीदा ने नौ माह पहले एक बेटे को जन्म दिया था। सौरभ इस बच्चे को अपना बताते हुए अपने घर में रखने की जिद कर रहा था, लेकिन संजीदा ने बच्चा देने से मना कर दिया। इसके बाद से दोनों में विवाद चल रहा था।
4 of 5
जांच पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
सोमवार को संजीदा का पति काम पर चला गया। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रेमी सौरभ प्रेमिका संजीदा के घर पहुंचा और उसे बहला फुसलाकर गांव के पास ईख के खेत में ले गया। खेत में पहुंचते ही सौरभ ने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर और गला रेतकर संजीदा की हत्या कर दी।
5 of 5
विलाप करते परिजन
- फोटो : amar ujala
हत्या का पता चलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला की हत्या के बाद परिजनों और बच्चाें का रो रोकर बुराहाल था। महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।