फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टूट गया परिवार: सीए बनना चाहती थी युवती, कातिल भाई ने उजाड़ दी दुनिया, करना चाहता था दरिंदगी की हदें पार

Thu, 18 Nov 2021 07:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Nov 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Meerut Girl Murder Case: She wanted to become a chartered accountant but was murdered by her cousin brother
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में रेड कॉरपेट बैंक्वेट हॉल में सोमवार की रात दूल्हे की भांजी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्यारा कोई और नहीं किशोरी का मौसेरा भाई ही निकला। जांच में खुलासा हुआ है कि हत्यारोपी विशाल गुप्ता निवासी पिलखुआ हापुड़ है। बताया गया कि युवती सीए बनना चाहती थी।



पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म के विरोध करने पर आरोपी विशाल ने गला घोंटकर युवती की हत्या कर दी। भावनपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर क्राइम सीन भी दोहराया। अभी घटनास्थल पर मिले सिपाही रवि बालियान की भूमिका की जांच चल रही है। अभी घटनास्थल पर मिले सिपाही रवि बालियान की भूमिका की जांच चल रही है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी व एसपी देहात केशव कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वारदात के बाद आरोपी बाहर चला गया और करीब दो घंटे बाद वापस शादी समारोह में पहुंचा। विशाल ने परिवार के साथ मिलकर युवती को ढूंढने का नाटक किया था। बाथरूम में युवती की लाश मिलने पर विशाल और परिवार के लोगों ने कमरे में सो रहे सिपाही रवि बालियान को पीटा था विशाल को उसके पिलखुआ स्थित घर से ही गिरफ्तार किया गया है।

Meerut Girl Murder Case: She wanted to become a chartered accountant but was murdered by her cousin brother
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सीए बनाना चाहती थी बेटी
युवती के पिता किराना की दुकान चलाते हैं। युवती तीन बहन-भाइयों में दूसरे नंबर की थी। स्नातक की पढ़ाई के साथ-साथ वह चार्टर्ड अकांटेंटे (सीए) की तैयारी भी कर रही थी। परिजनों का कहना है कि वह पढ़ने में होनहार थी। बेटी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Meerut Girl Murder Case: She wanted to become a chartered accountant but was murdered by her cousin brother
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विवादों में रवि बालियान का नाता, चल रहा था सस्पेंड
सिपाही रवि बालियान का विवादों से पुराना नाता है। शराब पीकर अकसर वह लोगों के साथ मारपीट और हुड़दंग करता था। तीन महीने पहले कंकरखेड़ा में एक दरोगा के साथ उसने मारपीट की थी, जिसमें उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, तभी से वह सस्पेंड चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Girl Murder Case: She wanted to become a chartered accountant but was murdered by her cousin brother
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एक साल पहले लिसाड़ीगेट थाने में पोस्टिंग के दौरान रवि बालियान ने शराब पीकर उत्पात मचाया था। जिसमें वह लाइन हाजिर हुआ था। कंकरखेड़ा में एक दरोगा के मकान में किराये पर रहता था। वहां भी मारपीट की थी। तत्कालीन इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर ने सिपाही को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया था। जिसके बाद से वह सस्पेंड चल रहा है और पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहा है।

विज्ञापन
Meerut Girl Murder Case: She wanted to become a chartered accountant but was murdered by her cousin brother
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सिपाही को बचाने का प्रयास तो नहीं?
कमरे के बाथरूम में युवती की लाश मिली, वहां सिपाही सोया हुआ था। सिपाही ने कहा कि उसके साथ मारपीट होने लगी, तभी उसे पता चला कि युवती की हत्या हो गई है। मंगलवार को दिनभर जांच चली, जिसमें सिपाही को क्लीनचिट मिली हुई है। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज नहीं हुआ है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed