सोमवार को बरात आनी थी और परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन सिरफिरे सागर ने इस परिवार की खुशी पल भर में मातम में बदल डाली। डोली उठने से एक दिन पूर्व आंचल और उसके पिता की अर्थी उठी। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-
2 of 8
पिता-पुत्री का हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में शिवपुरम कॉलोनी निवासी आंचल की बीते सोमवार को बिजनौर से बरात आनी थी। इस खुशी के मौके पर शनिवार को घर में नाच गाना चल रहा था। सिरफिरे सागर और उसके मौसेरे भाइयों ने गोलियां चलाकर इस परिवार की खुशियों पर पानी फेर दिया। युवती और पिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
3 of 8
विलाप करते परिजन
- फोटो : amar ujala
वहीं पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम पिता-पुत्री का शव शिवपुरम कॉलोनी पहुंचा। परिवार और रिश्तेदारों के अलावा अन्य लोगों का जमावड़ा लगा था। मौके पर मौजूद लोगों की आंखों में आंसू थे। सबकी जुबान से एक शब्द निकल रहा था कि आखिर इस परिवार ने सागर का क्या बिगाड़ा था।
4 of 8
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
एक तरफा प्यार में सागर ने खून खराबा कर डाला। इस दौरान लोगों का गुस्सा कोई बखेड़ा न करा दे, इसे देखते हुए शिवपुरम में पुलिस बल लगाया गया है। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने पिता-पुत्री का अंतिम संस्कार किया। लोगों ने पुलिस अधिकारियों से मांग की कि सागर और उसके मौसेरे भाई बचने नहीं चाहिए।
5 of 8
जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
मौसी मंजू ने रची पटकथा
पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरनगर के गांव बलवा खेड़ी निवासी सागर छह साल से शिवपुरम में मौसी के घर पर रह रहा था। मौसी ने ही सागर को आंचल से शादी करने के लिए उकसाया था। इसको लेकर कई बार मौसी अंजू और आंचल की मां के बीच विवाद भी हुआ था। आंचल की सोमवार को बरात आनी थी। यह बात सभी को पता थी, इससे पहले ही मंजू ने पूरी प्लानिंग के साथ सागर व अपने बेटों से यह वारदात करा दी।