पत्थरबाजों ने मेरठ में भी कश्मीर जैसे हालात पैदा कर दिए। शुक्रवार को बवाल के दौरान पत्थरबाज बेखौफ थे। वे पुलिस की गोलियों और चेतावनी से भी नहीं शांत हुए। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
2 of 6
पथराव करते उपद्रवी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस पत्थरबाजों को दो कदम पीछे हटाती थी तो वो पुलिस फोर्स को चार कदम पीछे दौड़ा देते। कई बार नौकरशाहों को अपनी जान बचाना मुश्किल पड़ गया। हालात यह थे कि पुलिस फोर्स ने पत्थरबाजों को उनके हाल पर छोड़ दिया।
3 of 6
पथराव करते उपद्रवी
- फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ीगेट इलाके में डीएम व एसएसपी को पुलिस फोर्स लेकर पत्थरबाजों से सीधा मुकाबला करना पड़ा। पुलिस, पीएसी और आरएएफ के तमाम प्रयासों के बावजूद बवाली पीछे नहीं हटे। उन्होंने पुलिस फोर्स पर पत्थर और गोलियां चलानी बंद नहीं की। लिसाड़ीगेट और हापुड़ रोड पर कश्मीर के पत्थरबाजों जैसे हालात दिखे।
4 of 6
मेरठ में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
करीब तीन घंटे मशक्कत के बाद भी पुलिस बेबस नजर आई। पत्थरबाजों को देखते हुए डीएम और एसएसपी ने फोर्स को वापस बुला लिया। फैसला हुआ कि पत्थरबाजों को उनके हालात पर छोड़ दो।
5 of 6
बवालियों को पकड़ती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद फोर्स वापस भूमिया पुल पर बुलाया गया। दोनों अधिकारियों ने फोर्स से कहा कि लिसाड़ीगेट में अंदर घुसने की जरूरत नहीं है। भूमिया पुल पर मोर्चा संभालो। बलवाइयों ने पुलिस के कई वाहनों में तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया।