फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्याय नहीं मिला तो उठाई बंदूक, छात्रा बोली- अभी एक को मारा, लेकिन बदला पूरा नहीं हुआ

Tue, 23 Apr 2019 05:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Apr 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
Baghpat farmer murder case, three arrested and student says than six people have to be killed now
छात्रा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

किसान नीटू की हत्या मामले में पुलिस ने छात्रा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान छात्रा ने एसपी ऑफिस में कहा, अभी तो सिर्फ एक को मारा है, बाकी छह को भी मारेंगे। बेहद खौफनाक है मर्डर की ये कहानी...! अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट:-

Baghpat farmer murder case, three arrested and student says than six people have to be killed now
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

बदला लेने के लिए पहली बार चलाई गोली
आरोपी खुशबू ने पुलिस के सामने बताया कि उसने पहले कभी तमंचे से गोली नहीं चलाई। सतपाल उर्फ नीटू पर गोली चलाई। उसके अंदर भाइयों की मौत का बदला लेने के लिए आग धधक रही थी।

Baghpat farmer murder case, three arrested and student says than six people have to be killed now
सभी आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

एसपी ऑफिस परिसर में पुलिस की जीप में बैठी आरोपी छात्रा खुशबू और उसकी मां मोहन देवी के चेहरे पर शिकन तक नहीं दिखी। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि नीटू की हत्या क्यों की, तो आरोपी खुशबू ने कहा कि भाइयों की हत्या का बदला लिया है। अभी तो एक को ही मौत के घाट उतारा है, उनके निशाने पर अभी छह लोग और हैं। जब तक एक-एक को चुन-चुन कर नहीं मार देंगे, हम चैन से नहीं बैठने वाले। जेल से छूटने के बाद फिर हत्या की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat farmer murder case, three arrested and student says than six people have to be killed now
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

खुशबू ने यह भी दावा किया कि मृतक सतपाल उर्फ नीटू ने उसे मारने की भी धमकी दी थी। यदि वह उसे नहीं मारती तो वह हमें मार देता। 20 अप्रैल को मृतक सतपाल अपने दो साथियों के साथ गांव में आया। उन्होंने उसे दुकान पर खड़ा देख लिया था।

विज्ञापन
Baghpat farmer murder case, three arrested and student says than six people have to be killed now
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद वह तमंचा लेकर आई और उसकी मां मोहन देवी गंडासा लिए हुए थी। मां ने उसे रास्ते में रोक लिया। खुशबू ने तमंचे से सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह नाली में गिर गया। इसके बाद तीन गोलियां और चलाई। हत्या करने के बाद दोनों अपने घर पहुंची। यहां से खुशबू अपने पिता आनंद के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गई। मां एक घंटे तक घर पर ही रही। खुशबू व उसके पिता बागपत कोतवाली क्षेत्र के हरचंदपुर गांव में रिश्तेदारी में चले गए। आरोपी मोहन देवी थाने पहुंच गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed