{"_id":"5cbee8e7bdec2214593aaf20","slug":"baghpat-farmer-murder-case-three-arrested-and-student-says-than-six-people-have-to-be-killed-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न्याय नहीं मिला तो उठाई बंदूक, छात्रा बोली- अभी एक को मारा, लेकिन बदला पूरा नहीं हुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
न्याय नहीं मिला तो उठाई बंदूक, छात्रा बोली- अभी एक को मारा, लेकिन बदला पूरा नहीं हुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 23 Apr 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
छात्रा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसान नीटू की हत्या मामले में पुलिस ने छात्रा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान छात्रा ने एसपी ऑफिस में कहा, अभी तो सिर्फ एक को मारा है, बाकी छह को भी मारेंगे। बेहद खौफनाक है मर्डर की ये कहानी...! अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट:-
2 of 7
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
बदला लेने के लिए पहली बार चलाई गोली
आरोपी खुशबू ने पुलिस के सामने बताया कि उसने पहले कभी तमंचे से गोली नहीं चलाई। सतपाल उर्फ नीटू पर गोली चलाई। उसके अंदर भाइयों की मौत का बदला लेने के लिए आग धधक रही थी।
3 of 7
सभी आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ऑफिस परिसर में पुलिस की जीप में बैठी आरोपी छात्रा खुशबू और उसकी मां मोहन देवी के चेहरे पर शिकन तक नहीं दिखी। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि नीटू की हत्या क्यों की, तो आरोपी खुशबू ने कहा कि भाइयों की हत्या का बदला लिया है। अभी तो एक को ही मौत के घाट उतारा है, उनके निशाने पर अभी छह लोग और हैं। जब तक एक-एक को चुन-चुन कर नहीं मार देंगे, हम चैन से नहीं बैठने वाले। जेल से छूटने के बाद फिर हत्या की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खुशबू ने यह भी दावा किया कि मृतक सतपाल उर्फ नीटू ने उसे मारने की भी धमकी दी थी। यदि वह उसे नहीं मारती तो वह हमें मार देता। 20 अप्रैल को मृतक सतपाल अपने दो साथियों के साथ गांव में आया। उन्होंने उसे दुकान पर खड़ा देख लिया था।
विज्ञापन
5 of 7
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह तमंचा लेकर आई और उसकी मां मोहन देवी गंडासा लिए हुए थी। मां ने उसे रास्ते में रोक लिया। खुशबू ने तमंचे से सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह नाली में गिर गया। इसके बाद तीन गोलियां और चलाई। हत्या करने के बाद दोनों अपने घर पहुंची। यहां से खुशबू अपने पिता आनंद के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गई। मां एक घंटे तक घर पर ही रही। खुशबू व उसके पिता बागपत कोतवाली क्षेत्र के हरचंदपुर गांव में रिश्तेदारी में चले गए। आरोपी मोहन देवी थाने पहुंच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।