उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार को चलती बस में एक खौफनाक वारदात हो गई। वारदात से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ यात्री दहशत में बस से कूद गए। आगे देखिए तस्वीरें-
2 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मोरना से मुजफ्फरनगर आ रही निजी बस में सवार सदर बाजार निवासी वृद्ध राधेश्याम मित्तल (65) की माथे से तमंचा सटाकर गोली मार कर हत्या दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बस से कूदकर फरार हो गए।
3 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शहर के सदर बाजार निवासी राधेश्याम मित्तल मूल रूप से मोरना के निवासी थे। मोरना में उनकी दुकानें और संपत्ति हैं, जो उन्होंने किराए पर दी हुई हैं।
4 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गुरुवार सुबह राधेश्याम मित्तल किराया वसूलने मोरना गए थे। वहां से वह दोपहर 2.30 बजे मुजफ्फरनगर आने के लिए निजी बस में सवार हुए। दोपहर 3.00 बजे जैसे ही बस गांव जट मुझेड़ा पहुंची, दो युवक बस में चढ़े और चौथे नंबर की सीट पर बैठे राधेश्याम के माथे से तमंचा सटाकर गोली मार दी।
यह भी पढ़ें: मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव आज, कोरोना से बेखौफ दिखे मतदाता, जुटाई भीड़, तस्वीरें
5 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही थाना नई मंडी इंस्पेक्टर भोपा रोड बाईपास पहुंच गए और बस रुकवाकर वृद्ध को जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।