कोरोना ने पिछले 15 दिन में मेरठ के हालात बिगाड़ दिए हैं। मेरठ कोरोना के मरीजों की संख्या में प्रदेश में आगरा के बाद दूसरे नंबर पर है। लाॅकडाउन के 41 दिन बाद तक यहां महज 167 मरीज मिले थे। वहीं पिछले 15 दिन में 178 मरीज मिल चुके हैं। यानी करीब 51 प्रतिशत मरीज पिछले 15 दिन में मिले हैं। आगे जानें क्या कहती है स्वास्थ्य विभाग की ये स्टडी-
Exclusive: यूपी में आगरा के बाद मेरठ दूसरे स्थान पर, कोरोना संकट पर स्वास्थ्य विभाग का खुलासा, 15 दिन में तेजी से बिगड़े हालात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाॅकडाउन 25 मार्च को हुआ था। मेरठ में पहला मरीज 27 मार्च को अमरावती महाराष्ट्र से शास्त्री नगर सेक्टर 13 आया क्राॅकरी कारोबारी था। उसके बाद से कोरोना के मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है।
ऐसे हुआ खुलासा
345 मरीजों पर की गई स्टडी के बाद स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि सोशल का पालन न करने के कारण यह स्थिति बनी है। हालांकि अभी भी कोरोना को भयावह होने से रोका जा सकता है। जरूरत है तो केवल सावधानी बरतने की।
उम्मीद की किरण जगी
हालात बिगड़े हैं लेकिन उम्मीद की किरण जगी है। 19 मई तक जिन मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। उनकी तादाद 175 है, जो अब तक कुल मरीजों का करीब 51प्रतिशत है।