फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी बोले- पश्चिमी यूपी के युवा अब खुशहाल, दंगामुक्त हुआ प्रदेश, महिलाओं की पुलिस से नोकझोंक

Mon, 04 Nov 2019 08:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Nov 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath visit Baghpat today will target politically the opposition from RLD stronghold
हंगामा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

बागपत में रमाला चीनी मिल का सबसे पहले विस्तारीकरण कर भाजपा ने किसानों की नब्ज पकड़ने की कोशिश की है। पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा का ग्राफ इस क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है। आज सीएम ने यहां आकर फिर से किसानों की मंशा भांपी। 



वहीं सीएम योगी के मंच पर पहुंचते ही विक्रम हत्याकांड़ में मृतक की मां और बहन ने प्रार्थना पत्र लहराया। उन्होंने सीएम योगी से निष्पक्ष जांच की मांग रखी। पुलिस ने महिलाओं को हटाने का प्रयास किया तो हंगामा हो गया। करीब दस मिनट तक हंगामा चलता रहा और पुलिस से महिलाओं की नोकझोंक भी हुई।

CM Yogi Adityanath visit Baghpat today will target politically the opposition from RLD stronghold
ramala mill - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने मंच से उतरकर महिलाओं को समझाया, निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि सीबीसीआईडी जांच की संस्तुति के साथ पीड़िताओं का प्रार्थना पत्र शासन को प्रेषित कर दिया गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां हवन में आहुति देने के बाद जनपद की जनता को संबोधन करते हुए कहा कि रमाला चीनी मिल का विस्तारीकरण होने से अगले 30 सालों तक बागपत के किसान कहीं नहीं भटकेंगे। प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुना करने के पीएम के अभियान से जुड़कर काम कर रही है।

CM Yogi Adityanath visit Baghpat today will target politically the opposition from RLD stronghold
ramala mill - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दंगे नहीं होते। अब युवा खुशहाल हैं। हमने भाई-भतीजावाद की परंपरा खत्म की, हमारी 23 करोड़ जनता के हक पर कोई डाका नहीं डाल सकता। अब जिसने भी अपराध किया उसे अपना विकल्प ढूंढ लेना चाहिए कि उसे कहां जाना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath visit Baghpat today will target politically the opposition from RLD stronghold
ramala mill - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन किया और कहा कि चौधरी चरण सिंह ही किसानों के मसीहा थे, पिछले सरकारों ने किसानों की आवाज को अनसुना किया गया, सरदार पटेल और बाबा भीमराव जो चाहते थे और जो 70 साल में नही हुआ वो प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 हटाकर कर दिया। सीएम ने कहा, "भारत की धरती पर आतंकवाद, अलगावाद, भ्रस्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है।" 
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath visit Baghpat today will target politically the opposition from RLD stronghold
ramala mill - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने कहा 370 की आड़ में पाकिस्तान परस्त आतंकवादी निशाना बना रहे थे, जम्मू और लद्दाख में संविधान लागू किया, पाकिस्तान को बता दिया कि मांद में घुसकर मरेंगे और सेना काश्मीर में यही कर रही है। इस दौरान सीएम योगी ने हरिद्वार कुंभ से पहले गंग नहर की पटरी को डबल करने की घोषणा भी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed