फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: ...जब गुरु की भूमिका में नजर आए सीएम योगी, 40 मिनट में युवकों को पढ़ाया ज्ञान का पाठ, पढ़ें खास बातें

Sat, 27 Aug 2022 02:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Aug 2022 02:11 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath distributed smartphones and tablets to the students in CCSU in Meerut
छात्रा को स्मार्टफोन देते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन-टैबलेट वितरित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरु की भूमिका  में नजर आए। करीब 40 मिनट के संबोधन में उन्होंने कहा कि मेरठ को भूल गए तो देश का इतिहास डगमगा जाएगा।  उन्होंने युवाओं से नए भारत के निर्माण में सहयोग देने के लिए कहा। 



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा औघड़नाथ की ये धरती सिर्फ आस्था का ही केंद्र नहीं है, यहां से स्वाधीनता की लौ जली। धन सिंह कोतवाल और मातादीन वाल्मीकि के नेतृत्व में क्रांति का उद्गम हुआ। सीएम ने कहा कि तकनीक का जमाना है, स्मार्टफोन-टैबलेट के साथ जुड़कर आगे बढ़ो। कोई भी व्यक्ति अयोग्य नहीं होता, उसे योग्य योजक की आवश्यकता होती है। युवाओं की देश में बड़ी में आबादी उत्तर प्रदेश में है, जिस पर हम सबको गर्व होना चाहिए।

CM Yogi Adityanath distributed smartphones and tablets to the students in CCSU in Meerut
सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

कोरोना महामारी से निपटने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि टीम वर्क से बड़ी से बड़ी मुश्किल से भी निकला जा सकता है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना काल में बेहतरीन प्रबंधन के कारण ही 130 करोड़ लोगों की जान बच सकी। अमेरिका जैसे देश में भी हमारे यहां से दोगुना मौत हुईं। 

CM Yogi Adityanath distributed smartphones and tablets to the students in CCSU in Meerut
मेरठ में बैठक करते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

हर जिले में होगी निशुल्क कोचिंग 
सीएम ने कहा कि हमारे प्रदेश के बच्चे कोटा में इतनी बड़ी संख्या में कोचिंग लेते हैं, इसकी जानकारी भी कोरोना में हुई। तभी तय कर लिया कि अपने प्रदेश में हर जिले में निशुल्क कोचिंग शुरू कराएंगे। कहा कि युवा पीढ़ी के दम पर हम नए भारत की तरफ अग्रसर हैं। हमारा पहला दायित्व ये है कि अगर देश को दुनिया की पली ताकत बनाना है तो आप जिस भी क्षेत्र में हैं, उसमें बेहतर करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत को विश्व गुरु बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath distributed smartphones and tablets to the students in CCSU in Meerut
बैठक करते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

नशे के सौदागरों को जेल में गुजारनी पड़ेगी जिंदगी
सीएम योगी ने छात्रों को नशे से दूर रहने को कहा। स्वास्थ्य के साथ किसी भी स्तर पर खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। ड्रग्स एवं नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में लिप्त माफिया को चिह्नित कर प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति जब्त कराई जाएगी। ऐसे  लोगों को पूरी जिंदगी जेल में गुजारनी पड़ेगी। नशे के खिलाफ एक नई लड़ाई छेड़नी पड़ेगी। हमारी युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले बड़े अपराधी हैं। प्रदेश में कानून का राज है। अब बेटियां निडर होकर स्कूल जा सकती हैं। माताएं-बहनें बाजार जा सकती हैं। उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ की कोई हिमाकत करेगा तो फिर भरेगा भी। अब प्रदेश के हर परिवार की मैपिंग होगी जिसके बाद जिन परिवारों को नौकरी और रोजगार नहीं मिला है उन्हें पांच वर्ष के अंदर स्वरोजगार से जोड़ेंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath distributed smartphones and tablets to the students in CCSU in Meerut
बैठक करते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

हस्तिनापुर पर कॉलेजों के100-100 छात्र करें शोध 
सीएम योगी ने युवाओं से कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़ें। ऐतिहासिक हस्तिनापुर पर विवि-कॉलेजों के 100-100 छात्र-छात्राएं शोध करें। गांवों में क्रांति की अलख जगाने वालों का इतिहास तलाशकर पंद्रह अगस्त 2023 तक सबके सामने लाएं। क्रांतिकारियों के बलिदान की वजह से आज हम जिंदा हैं। उन्होंने गांव-गांव क्रांति की अलख जगाई। विश्वविद्यालय-कॉलेज नए शोध को आगे बढ़ाएं। पेटेंट की प्रक्रिया सिखाएं। हस्तिनापुर में एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के साथ मिलकर विवि-कॉलेज एक सेंटर तैयार करें, जिसमें पांडुलिपि, मृदभांड, पुरातत्व काल के बर्तन आदि पर छात्र-छात्राएं अध्ययन कर सकें।उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की बहुआयामी योजनाओं का विश्वविद्यालय-कॉलेज केंद्र बनें ताकि छात्र-छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा योजनाओं की जानकारी हो, जिससे समाज को उनका लाभ मिल सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed