फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईएएस अफसर बी चंद्रकला के आवास पर CBI की छापेमारी, मेरठ में रह चुकी हैं डीएम, मांगा रिकॉर्ड 

Sat, 05 Jan 2019 12:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 05 Jan 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
CBI raid on IAS officer B Chandrakala residence she has been DM in Meerut
B. Chandrakala - फोटो : facebook

तेज तर्रार आइएएस अधिकारी बी चंद्रकला के आवास पर शनिवार सुबह सीबीआई ने लखनऊ में छापा मारा। हालांकि उस वक्त चंद्रकला अपने आवास पर मौजूद नहीं थी। पूर्व में वह मेरठ की भी डीएम रह चुकी हैं। आगे जानें आखिर किस घोटाले में फंस गईं ये सुर्खियां बटोरने वाली आईएएस अफसर:-



 
CBI raid on IAS officer B Chandrakala residence she has been DM in Meerut
b chandrakala - फोटो : फेसबुक से

यहां छापेमारी में टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि करोड़ों के खनन घोटाले के प्रकरण में सीबीआई टीम ने यह छापा मारा है। आरोप है कि आईएएस चन्द्रकला ने जुलाई 2012 के बाद हमीरपुर जिले में 50 मौरंग के खनन के पट्टे किए थे। आईएएस बी.चन्द्रकला की पहली पोस्टिंग हमीरपुर जिले में जिलाधिकारी के पद पर की गई थी।

CBI raid on IAS officer B Chandrakala residence she has been DM in Meerut
B. Chandrakala - फोटो : facebook

2008 बैच की आईएएस अफसर बी चंद्रकला लखनऊ में हैवलॉक रोड पर सफायर अपार्टमेंट के फ्लैट नम्बर 101 में रहती हैं। वहीं सीबीआई की एक टीम हमीरपुर में छापेमारी कर रही है। जहां टीम ने 2 बड़े मौरंग व्यवसायियों के घरों में छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि रमेश मिश्रा और सत्यदेव दीक्षित़ शहर के बड़े मौरंग व्यापारी है। इस दौरान टीम द्वारा बेड और सोफे को खोलकर जांच की जा रही है। सीबीआई की 15 सदस्यीय टीम कार्रवाई में जुटी है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
CBI raid on IAS officer B Chandrakala residence she has been DM in Meerut
B. Chandrakala - फोटो : social media

पूर्व में वह मेरठ की डीएम भी रह चुकी हैं। यहां उनकी तैनाती 14  सितंबर, 2016 से 31 मार्च, 2017 तक रही थी। मेरठ में डीएम रहते हुए बी चंद्रकला ने काफी सुर्खियां बटोरीं। हालांकि इससे पहले वह बुलंदशहर में डीएम रही थी। इस दौरान एक पत्रकार को धमकाने का ऑडियो वायरल होने और नगर निगम के चेयरमैन को हड़काने का वीडियो वायरल होने के बाद काफी विवादों में रहीं। मेरठ में भी उनकी छवि एक दबंग आईएएस अफसर की ही रहीं। 

विज्ञापन
CBI raid on IAS officer B Chandrakala residence she has been DM in Meerut
B. Chandrakala - फोटो : facebook

आईएएस चन्द्रकला पर आरोप है कि उन्हाहोंने जुलाई 2012 के बाद हमीरपुर जिले में 50 मौरंग के खनन के पट्टे किए थे। जबकि ई-टेंडर के जरिए मौरंग के पट्टों पर स्वीकृति देने का प्रावधान था लेकिन बी.चन्द्रकला ने सारे प्रावधानों की अनदेखी की थी। ताजा जानकारी के अनुसार मेरठ के अधिकारियों से भी बी चंद्रकला की मेरठ में तैनाती के दौरान का रिकॉर्ड मांगा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed