फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुजफ्फरनगर: गंग नहर में गिरी कार, एक युवती की मौत, दूसरी को राहगीरों ने बचाया, दो युवक लापता

Tue, 24 Nov 2020 02:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Nov 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
car sank in river in Muzaffarngar, teo died one injured two missing
car sank in river, muzaffarnagar news - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पुरकाजी के कमहेड़ा के पास एक कार अचानक गंगनहर में जा गिरी, कार सवार एक युवती की मौत हो गई जबकि दूसरी युवती को राहगीरों ने समय रहते बचा लिया। वहीं दो युवक लापता हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लापता युवकों की तलाश में जुट गई। चारों ऋषिकेश से दिल्ली लौट रहे थे।

car sank in river in Muzaffarngar, teo died one injured two missing
car sank in river, muzaffarnagar news - फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी के कमहेड़ा के पास मारुति 800 न्यू मॉडल कार अचानक गंग नहर में गिरने से उसमें सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक युवती को राहगीरों ने बचा लिया। कार सवार दो युवक लापता हैं जिनकी गोताखोर द्वारा तलाश की जा रही है।  

car sank in river in Muzaffarngar, teo died one injured two missing
car sank in river, muzaffarnagar news - फोटो : अमर उजाला

कार सवार उक्त चारों मंगलवार सुबह ऋषिकेश से गंगनहर पटरी मार्ग होते हुए दिल्ली जा रहे थे। पुरकाजी थाना क्षेत्र में कमहेड़ा के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
car sank in river in Muzaffarngar, teo died one injured two missing
car sank in river, muzaffarnagar news - फोटो : अमर उजाला

सीओ सदर कुलदीप कुमार ने बताया कि कार सवार प्रिया पुत्री बृजमोहन निवासी बदरपुर और आरती को राहगीरो ने बाहर निकाला। उन्हें पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया जहां आरती की मृत्यु हो गई। सीओ ने बताया कि कार सवार निखिल और प्रवीण लापता हैं।

विज्ञापन
car sank in river in Muzaffarngar, teo died one injured two missing
car sank in river, muzaffarnagar news - फोटो : अमर उजाला
प्रिया की हालत भी अभी सही नहीं है। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि चारों बदरपुर दिल्ली के निवासी हैं। ऋषिकेश में हुए किसी समारोह में शामिल होकर यह  दिल्ली लौट रहे थे।
सीओ सदर कुलदीप ने बताया कि प्रिया के भाई विनोद से मोबाइल पर बातचीत हुई ।जिसमें विनोद ने बताया कि प्रिया दिल्ली के एनजीओ सखा फाउंडेशन में काम करती हैं। आरती और अन्य युवकों के बारे में वह नहीं जानता। प्रिया 18 नवंबर को उत्तराखंड जाने की बात कहकर घर से गई थी। सीओ ने बताया कि मृतका आरती और लापता दोनों युवकों के परिजनों के आने पर सही जानकारी मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed