{"_id":"5fbcc2d501392f50f8050ad4","slug":"car-sank-in-river-in-muzaffarngar-teo-died-one-injured-two-missing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: गंग नहर में गिरी कार, एक युवती की मौत, दूसरी को राहगीरों ने बचाया, दो युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: गंग नहर में गिरी कार, एक युवती की मौत, दूसरी को राहगीरों ने बचाया, दो युवक लापता
Tue, 24 Nov 2020 02:08 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 24 Nov 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
car sank in river, muzaffarnagar news
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पुरकाजी के कमहेड़ा के पास एक कार अचानक गंगनहर में जा गिरी, कार सवार एक युवती की मौत हो गई जबकि दूसरी युवती को राहगीरों ने समय रहते बचा लिया। वहीं दो युवक लापता हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लापता युवकों की तलाश में जुट गई। चारों ऋषिकेश से दिल्ली लौट रहे थे।
Trending Videos
car sank in river, muzaffarnagar news
- फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी के कमहेड़ा के पास मारुति 800 न्यू मॉडल कार अचानक गंग नहर में गिरने से उसमें सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक युवती को राहगीरों ने बचा लिया। कार सवार दो युवक लापता हैं जिनकी गोताखोर द्वारा तलाश की जा रही है।
car sank in river, muzaffarnagar news
- फोटो : अमर उजाला
कार सवार उक्त चारों मंगलवार सुबह ऋषिकेश से गंगनहर पटरी मार्ग होते हुए दिल्ली जा रहे थे। पुरकाजी थाना क्षेत्र में कमहेड़ा के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
car sank in river, muzaffarnagar news
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर कुलदीप कुमार ने बताया कि कार सवार प्रिया पुत्री बृजमोहन निवासी बदरपुर और आरती को राहगीरो ने बाहर निकाला। उन्हें पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया जहां आरती की मृत्यु हो गई। सीओ ने बताया कि कार सवार निखिल और प्रवीण लापता हैं।
विज्ञापन
car sank in river, muzaffarnagar news
- फोटो : अमर उजाला
प्रिया की हालत भी अभी सही नहीं है। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि चारों बदरपुर दिल्ली के निवासी हैं। ऋषिकेश में हुए किसी समारोह में शामिल होकर यह दिल्ली लौट रहे थे।
सीओ सदर कुलदीप ने बताया कि प्रिया के भाई विनोद से मोबाइल पर बातचीत हुई ।जिसमें विनोद ने बताया कि प्रिया दिल्ली के एनजीओ सखा फाउंडेशन में काम करती हैं। आरती और अन्य युवकों के बारे में वह नहीं जानता। प्रिया 18 नवंबर को उत्तराखंड जाने की बात कहकर घर से गई थी। सीओ ने बताया कि मृतका आरती और लापता दोनों युवकों के परिजनों के आने पर सही जानकारी मिलेगी।
सीओ सदर कुलदीप ने बताया कि प्रिया के भाई विनोद से मोबाइल पर बातचीत हुई ।जिसमें विनोद ने बताया कि प्रिया दिल्ली के एनजीओ सखा फाउंडेशन में काम करती हैं। आरती और अन्य युवकों के बारे में वह नहीं जानता। प्रिया 18 नवंबर को उत्तराखंड जाने की बात कहकर घर से गई थी। सीओ ने बताया कि मृतका आरती और लापता दोनों युवकों के परिजनों के आने पर सही जानकारी मिलेगी।