फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मिनी बस में सवार थे 40 यात्री, अचानक हुआ भयंकर हादसा, तीन की मौत, दर्जनों घायल

Thu, 02 Aug 2018 09:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 02 Aug 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
Bus accident in Bijnor, three dead, many injured, see photos
बिजनौर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आगे देखिए हादसे की कुछ तस्वीरें...

Bus accident in Bijnor, three dead, many injured, see photos
बिजनौर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

नेपाल से मजदूरों को लेकर शिमला जा रही एक मिनी बस अनियंत्रित होकर दिल्ली-पौड़ी मार्ग पर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस में सवार नेपाल निवासी तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दो लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। चालक-परिचालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

Bus accident in Bijnor, three dead, many injured, see photos
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

बुधवार की रात करीब ढाई बजे नेपाल के लोगों से भरी एक बस बिजनौर से होकर शिमला जा रही थी। बस में करीब 39 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दिल्ली-पौड़ी मार्ग पर बैराज रोड पर माउंट लिट्रा स्कूल के सामने अनियंत्रित होकर मिनी बस सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इससे बस में सवार लोगों की चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bus accident in Bijnor, three dead, many injured, see photos
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से बस में सवार सभी घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान नेपाल के जिला रुकम निवासी बलबहादुर (40), अनिल रोका (26) और सबीन (20) की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bus accident in Bijnor, three dead, many injured, see photos
हादसे के बाद अस्पताल में बाहर बैठे घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा नेपाल के पुड़नधारा जिला डांग निवासी तिलक, जिला रुकम निवासी उमेश, चंद्र प्रसाद, अर्जुन, दिनेश, रमेश, हरिवुड़ा, सेरमवुड़ा, ध्यान तथा वेरीगांगपुर जिला सुरखेत निवासी संतोष, बृजबहादुर, शोभा, हरिबहादुर, टुक हरेपा, होमर गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल उमेश और चंद्र प्रसाद को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। चालक और परिचालक मिनी बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस बस को थाने ले आई है। शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक मृतक और घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। बस में सवार सभी लोग काम करने के लिए शिमला जा रहे थे।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed