{"_id":"5c0e11e5bdec22418c7a890f","slug":"bulandshahr-violence-murder-case-of-inspector-subodh-kumar-may-come-a-new-twist","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर बवाल: इंस्पेक्टर सुबोध हत्या केस में आ सकता है नया मोड़, पढ़ें ताजा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर बवाल: इंस्पेक्टर सुबोध हत्या केस में आ सकता है नया मोड़, पढ़ें ताजा अपडेट
Mon, 10 Dec 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बुलंदशहर बवाल में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या के आरोप में पकड़े गए फौजी उर्फ जीतू को लेकर एसटीएफ और अन्य जांच एजेंसियां पुलिस से एकमत होती नहीं दिख रही हैं। पांच घंटे तक एसटीएफ ने उससे पूछताछ की। एसटीएफ को इस पर संशय है कि जीतू ने ही इंस्पेक्टर को गोली मारी। फिलहाल ऐसे पुख्ता सबूतों के सामने न आने की बात कही जा रही है। जम्मू में सेना द्वारा की गई पूछताछ में भी इसी तरफ इशारा किया गया था।
2 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
स्याना की चौकी चिंगरावठी पर हुए बवाल के जांच एसआईटी कर रही है। इसमें स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं, बुलंदशहर पुलिस ने दावा किया था कि फौजी जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू ने इंस्पेक्टर को गोली मारी थी। जीतू को जम्मू से गिरफ्तार कर मेरठ लाया गया और पूछताछ की गई। एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह समेत एसआईटी के अधिकारी भी पूछताछ में शामिल रहे। पुलिस लाइन स्थित एसटीएफ कार्यालय में फौजी से पांच घंटे तक चली पूछताछ के दौरान ही वीडियो और अन्य साक्ष्यों को भी गहराई से परखा गया।
3 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
फिलहाल जांच एजेंसियां बुलंदशहर पुलिस के इस दावे पर संशय कर रहीं हैं कि जीतू ने ही इंस्पेक्टर को गोली मारी। सामने आ रहा है कि चिंगरावठी चौकी पर जब गोकशी के शक में भीड़ हंगामा कर जाम लगा रही थी तो उस समय जीतू फौजी मौके पर था। वीडियो फुटेज की जांच में यही सामने आया कि फौजी भीड़ का हिस्सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद धरना प्रदर्शन के बाद चौकी में तोड़फोड़ हुई और आगजनी कर दी गई। जिस दौरान सिर के पास गोली लगने से इंस्पेक्टर की मौत हो गई। इस बवाल में चिंगरावठी निवासी छात्र सुमित की भी गोली लगने से मौत हुई थी। अब यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि इंस्पेक्टर को जीतू ने गोली मारी या किसी अन्य ने। उसके द्वारा फायरिंग करने के सबूतों पर भी संशय है। बुलंदशहर पुलिस इसी दावे के साथ जीतू का वारंट लेकर जम्मू पहुंची थी और उसे वहां से लाया गया।
विज्ञापन
5 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वहीं जीतू के परिजनों के मुताबिक वहां सेना ने भी उससे पूछताछ की और यही सामने आया कि जीतू ने गोली नहीं चलाई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।