फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिपाही बनने से पहले ही सुमित की बवाल में चली गई जान, बिलखती बहन के आंखों में आंसू

Tue, 04 Dec 2018 03:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 04 Dec 2018 03:27 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr clash Sumit died before being constable of up police
यूपी पुलिस में सिपाही बनने का सपना देख रहा था सुमित। लेकिन स्याना में चिंगरावठी पुलिस चौकी पर हुए बवाल में सुमित जान गांव बैठा। परिजन और पुलिस सुमित को आनन फानन में बुलंदशहर से मेरठ के आनंद अस्पताल में लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, बड़ी बहन बबली अस्पताल के गेट पर ही बेहोश हो गई, परिजनों ने किसी तरह बहन को संभाला। स्याना थाना क्षेत्र के चिंगरावठी निवासी सुमित कुमार दलाल (19) पुत्र अमरजीत चौधरी अमर सिंह डिग्री कॉलेज लखावटी से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। 
bulandshahr clash Sumit died before being constable of up police
सुमित कुमार फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
युवक ने यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा भी दी थी, जिसका रिजल्ट अभी आना है। साथ ही अन्य परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था।
सोमवार दोपहर को सुमित का एक दोस्त अरविंद के घर पर शादी का कार्ड देने के लिए आया हुआ था। चाय पीने के बाद उसका दोस्त बोला कि वह उसे रास्ते में छोड़ आए तो सुमित उसे बाइक पर लेकर गया था। चिंगरावठी पुलिस चौकी के सामने बस स्टॉप पर छोड़ने चला गया। थोड़ी ही देर बाद उसके गोली लगने की सूचना परिजनों को मिली।
bulandshahr clash Sumit died before being constable of up police
बुलंदशहर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
सुमित को पहले स्याना के निजी अस्पताल ले जाया गया, बाद में आनंद अस्पताल में लाया गया। जहां सुमित को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसओ मेडिकल सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शाम को एसएसपी अखिलेश कुमार भी अस्पताल पहुंचे। मोर्चरी पर भी फोर्स तैनात कर दी गई थी। एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि शाम में युवक के शव का पीएम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
bulandshahr clash Sumit died before being constable of up police
मृतक सुमित की बहन - फोटो : अमर उजाला
आंखों में आंसू और कांपते होंठ
आंखों में आंसू, कांपते होंठ और चेहरे पर भाई की मौत के गम की असहनीय पीड़ा। आनंद अस्पताल के बाहर बैठी बड़ी बहन बबली छोटे भाई सुमित की मौत के बाद बिलख रही थी। बबली का कहना था कि उनका तो सब कुछ चल गया, सुमित चार बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था। सुमित का बड़ा भाई विनीत आईपी कॉलेज बुलंदशहर से बीए फाइनल कर रहा है। दो बहनों की शादी हो चुकी है। सुमित के पिता अमरजीत किसान हैं। परिवार चाहता था कि सुमित सिपाही बने और देश की सेवा करे, साथ ही परिवार की जिम्मेदारी में पिता का हाथ बटाए।
विज्ञापन
bulandshahr clash Sumit died before being constable of up police
बुलंदशहर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
बवाल से कोई लेना देना नहीं
बड़ी बहन बबली और भाई विनीत ने बिलखते हुए कहा कि उनके भाई का इस बवाल से कोई लेना देना नहीं है। वह बवाल में शामिल नहीं था। आनंद अस्पताल केमैनेजर मुनीश पंडित ने बताया कि सुमित को सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके सीने में गोली लगी हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed