फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंदशहर बवाल: इंस्पेक्टर की मौत का वीडियो वायरल, गोली मारने के बाद गाड़ी से लटका छोड़ भागे दंगाई

Tue, 04 Dec 2018 05:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 04 Dec 2018 05:23 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr clash Inspector Subodh Kumar Death Video Viral
दंगाइयों ने कोतवाल को घेरा - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की मौत की वीडियो वायरल हुई तो पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अफसर पल- पल की जानकारी लेते रहे। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर सड़क पर उतर आए। इंस्पेक्टर सुबोध मेरठ और मुजफ्फरनगर के थानों में भी तैनात रहे हैं। एटा के जैतरा थाना क्षेत्र के तरगवा गांव निवासी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार बुलंदशहर के स्याना थाने में प्रभारी निरीक्षक थे। सोमवार को गढ़-बुलंदशहर स्टेट हाईवे पर चिंगरावठी चौकी पर गोकशी को लेकर भीड़ ने बवाल कर दिया। 



 
bulandshahr clash Inspector Subodh Kumar Death Video Viral
दंगाइयों ने कोतवाल को घेरा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस चौकी पर पथराव और आगजनी की सूचना पर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सरकारी सूमो गाड़ी से पुलिस चौकी से चले थे। पुलिस चौकी पर भीड़ बवाल कर रही थी। जिसके बाद भीड़ ने इंस्पेक्टर की गाड़ी को घेर लिया। पुलिस ने बलवाईयों से बचाव के लिए गाड़ी को हाईवे से खेत में उतार दिया। लेकिन भीड़ पीछा करते हुए फायरिंग करती रही। जो वीडियो वायरल हुई है उसमें भीड़ फायरिंग करती हुई नजर आ रही है। वहीं, इंस्पेक्टर सुबोध कुमार का सिर सरकारी गाड़ी से नीचे की तरफ झुका हुआ नजर आ रहा है। 
bulandshahr clash Inspector Subodh Kumar Death Video Viral
दंगाइयों ने कोतवाल को घेरा - फोटो : अमर उजाला
वीडियो में एक युवक मोबाइल से वीडियो बना रहा है। वीडियो में करीब 15- 20 राउंड फायरिंग होना दिखाई दे रहा है। जिसमें दूर तक भी इंस्पेक्टर के हमराह और अन्य पुलिसकर्मी नजर नहीं आ रहे हैं। बीच खेत में पुलिस की सूमो फंसी खड़ी हुई थी, तभी एक युवक कहता है कि यह तो एसओ हैं और शायद गोली लग गई। जिसके बाद भीड़ गायब हो गई। बाद में पुलिस फोर्स इंस्पेक्टर को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ को जिंदा जलाने की कोशिश

bulandshahr clash Inspector Subodh Kumar Death Video Viral
गाड़ी में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
सीओ स्याना सत्यप्रकाश शर्मा साल 2016-2017 में पुलिस लाइन मेरठ के प्रतिसार निरीक्षक रहे हैं। प्रमोशन पाकर सीओ बने तो बुलंदशहर के स्याना सर्किल में तैनात हैं। सोमवार को बवाल के बाद भीड़ ने सीओ से भी हाथापाई की। चौकी में तोड़फोड़ की। चिंगरावठी पुलिस चौकी में सीओ को बंद करके आगजनी कर दी गई। सिपाहियों और सीओ ने किसी तरह विंडो के रास्ते कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

आरएएफ और पीएसी भेजी गई

bulandshahr clash Inspector Subodh Kumar Death Video Viral
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बवाल के बाद मेरठ से भारी संख्या में फोर्स, पीएसी और आरएएफ को बुलंदशहर भेजा गया। गढ़-बुलंदशहर हाईवे को भी पुलिस ने बवाल के बाद खाली करा दिया था। जिसके बाद वाहनों को स्याना और औरंगाबाद से डायवर्ट कर दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed