{"_id":"5ceb7a19bdec22073964fd29","slug":"boys-drop-their-clothes-in-front-of-girl-in-meerut-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल: कभी पिस्टल दिखाते तो कभी उतारते हैं कपड़े, शोहदों की दहशत में जी रहा छात्रा का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल: कभी पिस्टल दिखाते तो कभी उतारते हैं कपड़े, शोहदों की दहशत में जी रहा छात्रा का परिवार
Mon, 27 May 2019 11:18 AM IST
Dimple Sirohi
रिजवान खान, अमर उजाला, मेरठ
रिजवान खान, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 27 May 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
छात्रा के सामने बदसलूकी करते हैं मनचले
- फोटो : अमर उजाला
नारी सुरक्षा का दम भरने वाली यूपी पुलिस मनचलों और दबंगों के सामने असहाय साबित हो रही है। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का एक चौंकाने वाला मामला रविवार को सामने आया, जिसमें बीए की छात्रा और उसका परिवार करीब दो साल से एक शोहदे और उसके दबंग दोस्तों की दहशत में जी रहा है।
छात्रा के सामने बदसलूकी करते हैं मनचले
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित छात्रा के परिवार ने रविवार को लिसाड़ी गेट थाने पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई तो यह मामला सामने आया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस के सामने बताया कि छात्रा और आरोपी मनचले युवक के घर आमने-सामने हैं। आरोपी युवक अपने साथियों के साथ मिलकर उसे जनवरी 2017 से परेशान करता आ रहा है। उस समय वह शहर के एक कॉलेज में बीए की छात्रा थी। कई बार उसे बदनाम करने और अपहरण करने की धमकी दी।
वीडियो में रात्रि के समय पिस्टल और तमंचा लेकर घूमते हैं मनचले।
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी के डर से पीड़िता ने पढ़ाई छोड़ दी। जुलाई 2017 में आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर घर पर हमला बोल दिया। छात्रा से छेड़छाड़ कर अपहरण की कोशिश की। विरोध पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ लूट, जानलेवा हमला, छेड़छाड़ की धारा में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
गली में अपने दोस्तों के साथ घूमता मनचला।
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया। लेकिन विवेचक ने केस से जानलेवा हमला और लूट की धारा ही हटा दी थी। इसके बाद आरोपी को छोड़ दिया गया। वहीं थाने से आने के बाद आरोपी का माला पहनवाकर स्वागत कराया। एक वीडियो में आरोपी के पीछे पीछे भीड़ में है। सीओ कोतवाली का कहना है कि यह गंभीर मामला है। आरोप पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
पिस्टल और तमंचा लेकर घूमते हैं मनचले।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस चुप रही तो बढ़ा दुस्साहस
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर आरोपियों का दुस्साहस बढ़ता गया। जो वीडियो वायरल हुईं हैं उनमें से एक में मुख्य आरोपी के दो दोस्त बताए जा रहे हैं। दोनों ही नशे में धुत बताए जाते हैं। इनमें से एक के हाथ में पिस्टल है। जो पिस्टल को सरेआम हाथ में लेकर स्कूटी पर पीछे बैठ रहा है। दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी और उसका दोस्त छात्रा के घर के बाहर गालीगलौज कर रहे हैं।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर आरोपियों का दुस्साहस बढ़ता गया। जो वीडियो वायरल हुईं हैं उनमें से एक में मुख्य आरोपी के दो दोस्त बताए जा रहे हैं। दोनों ही नशे में धुत बताए जाते हैं। इनमें से एक के हाथ में पिस्टल है। जो पिस्टल को सरेआम हाथ में लेकर स्कूटी पर पीछे बैठ रहा है। दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी और उसका दोस्त छात्रा के घर के बाहर गालीगलौज कर रहे हैं।