मेरठ में पीएम मोदी की रैली में बिहार के बेगूसराय का रहना वाला श्रवण हनुमान की वेशभूषा में पहुंचा। रैली स्थल पर पहुंचते ही लोग उसे अपने कैमरे में कैद करने लगे। जय श्रीराम के जयकारे लगाने लगे।
श्रवण कुमार ने बातचीत के दौरान बताया कि वह प्रधानमंत्री की 125वीं रैली में इस रूप में शामिल हुआ है। जहां-जहां प्रधानमंत्री की रैली होती है। वहीं पर वह जाता है, मोदी जी देश की गरीब जनता को ऊपर उठाने का काम कर रहे हैं। मोदी राम है तो मैं हनुमान हूं।
2 of 9
पीएम मोदी की रैली।
- फोटो : अमर उजाला
मोदी, योगी को सुनने के लिए आधा किमी पैदल चले कार्यकर्ता
चुनावी रैली केंद्रीय आलू अनुंसधान संस्थान मोदीपुरम के मैदान में आयोजित की गई। रैली में अपने नेता को सुनने के लिए बस से आए कार्यकर्ता पैदल ही हाथों में झंडा लेकर आधा किमी चलकर पैदल पहुंचे।
3 of 9
पीएम मोदी की रैली में पहुंचीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
मोदीपुरम पावली रोड पर मेरठ से आने वाली बसों की पार्किग थी जो करीब रैली स्थल से करीब आधा किमी दूर थी। ऐसे ही दौराला की ओर से आने वाली बसों को कृषि विवि के पास रोका, जिस कारण से कार्यकर्ताओं को पैदल चलना पड़ा।
4 of 9
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
मोदी ने तुम्हें प्रणाम बोला है
नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के अंत में जनता को भावुक करने वाली अपील की है। मोदी का भाषण जब अंतिम समय पर चल रहा था। तब मोदी ने हाथ उठाकर कहा कि तुम्हें मेरा व्यक्तिगत एक काम करना है।
5 of 9
पीएम मोदी रैली।
- फोटो : अमर उजाला
मोदी के बोलते ही जनता ने मोदी-मोदी कहते हुए हाथ उठा दिए, फिर मोदी बोले करोगे ना मेरा काम। फिर जनता ने मोदी-मोदी का नारा लगा दिया। मोदी कुछ देर बाद बोले कि घर-घर जाना और उनसे जाकर कहना मोदी आए थे, उन्होंने तुम्हें प्रणाम बोला है। मोदी के इतना कहते ही पूरा पंडाल नारों से गूंज उठा।