फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाइक रैली: वंदे मातरम् की गूंज से शुरू हुआ जश्न-ए-आजादी, तस्वीरों में देखें देशभक्ति का जज्बा

Tue, 10 Aug 2021 02:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 Aug 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
Bike Rally: Jashn-e-Azadi started with the echo of Vande Mataram in Meerut
बाइक रैली को रवाना करते एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : Amar Ujala Meerut

दिल में देशप्रेम की भावना और शहरवासियों को साथ लेकर अमर उजाला के’ अभिनव अभियान की शुरुआत बाइक रैली से हुई। मंगलवार सुबह दस बजे दिल्ली रोड मोहकमपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय से रैली शुरू हुई, जिसे एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्रांतिधरा पर सभी वर्गों के लोगों ने रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हर किसी के मुख पर भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे गूंज रहे थे। हर किसी के जुबां पर भारत माता की रक्षा का एक भाव नजर आ रहा था। आगे स्लाइड्स में देखें बाइक रैली की शानदार तस्वीरें: -


 

Bike Rally: Jashn-e-Azadi started with the echo of Vande Mataram in Meerut
मां तुझे प्रणाम: बाइक रैली - फोटो : Amar Ujala Meerut

बाइक रैली फुटबाल चौक, बेगमपुल, बच्चा पार्क, हापुड़ रोड चौराहा होते हुए पीवीएस मॉल पर संपन्न हुई। रैली में हेलमेट लगाकर आना अनिवार्य किया गया था हालांकि कई बाइकसवार बिना हेलमेट के भी बाइक रैली में पहुंचे।

Bike Rally: Jashn-e-Azadi started with the echo of Vande Mataram in Meerut
मां तुझे प्रणाम: बाइक रैली - फोटो : Amar Ujala Meerut

रैली में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर 52 सेकेंड के लिए, जहां भी हो वहां खड़े होकर राष्ट्रगान में शामिल होने की अपील की गई। वहीं, देशभक्ति के तरानों पर रैली में मौजूद महिलाएं और युवक झूम रहे थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bike Rally: Jashn-e-Azadi started with the echo of Vande Mataram in Meerut
मां तुझे प्रणाम: बाइक रैली - फोटो : Amar Ujala Meerut

रैली के दौरान ओलंपियन प्रियंका गोस्वामी के साथ कोच गौरव त्यागी, प्रियंका के पिता मदनपाल गोस्वामी, मामा अमरीश गोस्वामी मौजूद रहे। खुली जीप में प्रियंका गोस्वामी को आगे की तरफ खड़ा किया गया, जहां से भी यह जीप गुजरी शहरवासियों ने भी उन्हें देखकर गर्व महसूस किया। रैली का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके अलावा शहर के चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में भूमिका अदा की। 



 
विज्ञापन
Bike Rally: Jashn-e-Azadi started with the echo of Vande Mataram in Meerut
मां तुझे प्रणाम: बाइक रैली - फोटो : Amar Ujala Meerut

अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में शामिल होने वालों में पार्षद रंजन शर्मा, पार्षद एवं पूर्व उपाध्यक्ष, पार्षद इकरामुद्दीन बालियान भाई गफ्फार, पार्षद तैयब मेवाती, पार्षद महताब आलम, पार्षद जरीना सिराज, पार्षद नाजरीन शाहिद अब्बासी, पूर्व पार्षद अफजाल सैफी, पूर्व पार्षद संगीता राहुल, पूर्व पार्षद हिफजुल रहमान अंसारी, पूर्व पार्षद शहजाद अब्बासी, पार्षद शहजाद अल्वी, पूर्व पार्षद नूर आलम, पार्षद एहसान अंसारी, पार्षद मोबीन, सपा नेता चैतन्यदेव, स्वामी मनीष जाटव, दानिश सैफी, मोहम्मद जाकिर, पवन गुर्जर, अमजद अली, प्रदीप कसाना, जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक, सरफराज कुरैशी, बिलाल कुरेशी, पूर्व विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद शामिल रहे। फैज-ए-आम इंटर कॉलेज पर प्रधानचार्य व शिक्षकों द्वारा बाइक रैली का स्वागत किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed