{"_id":"5b9fb457867a557f6f60ccf2","slug":"bhim-army-chief-chandrasekhar-facebook-live-said-ready-to-help-all-the-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर का फेसबुक Live पर ऐलान, कहा- भीम आर्मी हर वक्त बलिदान को सीना ताने तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रशेखर का फेसबुक Live पर ऐलान, कहा- भीम आर्मी हर वक्त बलिदान को सीना ताने तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर ने जेल से रिहाई के बाद पहली बार फेसबुक पर भीम आर्मी के पेज के माध्यम से समर्थकों को लाइव संबोधित किया। इस दौरान चंद्रशेखर ने कहा कि भीम आर्मी किसी भी हिंसा का समर्थन नहीं करती। वंचितों और शोषितों की लड़ाई के लिए उनका संघर्ष हमेशा जारी रहेगा। इसके लिए वह कोई भी बलिदान देने को तैयार हैं।
2 of 6
चंद्रशेखर
- फोटो : अमर उजाला
करीब 20 मिनट के संबोधन में चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कहा कि बाबा साहब, मुल्ला पेरियार, महात्मा ज्योतिबा फूले उनके आदर्श हैं। जहां भी समाज के वंचितों और दबे कुचले वर्गों का शोषण होगा वहां भीम आर्मी सीना तान कर विरोध में खड़ी होगी। चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े।
3 of 6
चंद्रशेखर ऊर्फ रावण
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि लंबे समय से दलितों, अल्पसंख्यकों और पिछड़ा वर्ग पर अत्याचार हो रहा है। इसे खत्म करने के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। भले ही भाजपा सरकार इसमें कितना भी अड़ंगा क्यों ना लगा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
चंद्रशेखर
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमें आपस में लड़ाने का काम कर कर रहे हैं। ऐसे लोगों की साजिशों से हमें सावधान रहना होगा।
विज्ञापन
5 of 6
चंद्रशेखर उर्फ रावण
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर ने मंगलवार को भीम आर्मी के प्रदेश संयोजकों की लिस्ट जारी करने की बात कही। कहा कि जो भी भीम आर्मी से जुड़ना चाहता है वह अपने प्रदेश संयोजक से बात कर ले। उन्होंने संविधान के दायरे में रहकर समाज के लिए कार्य करने की बात की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।