फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘भाभी जी घर पर हैं’ की गुलफाम कली बनी मेरठ की मेहमान, शो को लेकर कही ये बड़ी बात

Sun, 25 Mar 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 25 Mar 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
bhabi ji ghar par hain acterrs Gulfam Kali reached in private program at Meerut
मेरठ पहुंची फाल्गुनी राजाणी - फोटो : अमर उजाला
एंड टीवी के कॉमेडी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ में गुलफाम कली की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री फाल्गुनी राजाणी मेरठ की मेहमान बनीं। वे सदर में निजी आयोजन में पहुंचीं। उन्होंने बताया कि अभिनय तो मैं काफी समय से कर रही थी, लेकिन मेरे काम को जो पहचान भाभी जी के घर से मिली है। 
bhabi ji ghar par hain acterrs Gulfam Kali reached in private program at Meerut
मेरठ पहुंची फाल्गुनी राजाणी - फोटो : अमर उजाला
सीरियल में नृत्यांगना के किरदार में हैं, जिसे समाज में हेय दृष्टि से देखा जाता है, इस पर फाल्गुनी बोलीं कि मैंने अपने रोल में एक रेखा खींची है जिसे कोई गलत नहीं सोचेगा। जब निर्देशक ने मुझे रोल ऑफर किया तो मैं कहानी सुनकर ही तैयार हो गई थी। उससे पहले मैंने कभी ये सीरियल नहीं देखा था। लेकिन जब कहानी सुनी तो बहुत अच्छी लगी। 
bhabi ji ghar par hain acterrs Gulfam Kali reached in private program at Meerut
फाइल फोटो
सीरियल इतना हिट हुआ कि मैं खुद दंग रह गईं। अपने किरदार से बहुत संतुष्ट और खुश हूं कि मुझे इस शो का हिस्सा बनने का मौका मिला। अब यह सीरियल ही मेरी पहचान बन गया। अपने काम से संतुष्ट हूं। इस शो के अलावा बड़े बजट की हिंदी फिल्म भी कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म, सीरियलों में कर चुकी हैं काम

bhabi ji ghar par hain acterrs Gulfam Kali reached in private program at Meerut
फाइल फोटो
इस सीरियल से पहले फाल्गुनी सीरियल ‘बड़ी दूर से आए हैं’, ‘सीआईडी’, ‘गिली गिली अप्पा’, ‘एफआईआर’, ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘सावधान इंडिया’, ‘भाग भगोल भाग’, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, ‘मोहिनी’, ‘इश्कबाज’, ‘खिड़की हमारी फनी कहानी’, ‘सुहानी सी एक लड़की’ आदि में काम कर चुकी हैं। विज्ञापन फिल्में भी कर चुकी हैं। फिल्म गुज्जूभाई द ग्रेट, यारा सिली सिली, गिल्ट, गेमओवर, गुजराती फिल्म यशोदा में अभिनय कर चुकी हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed