फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुस्साहस: हाईवे पर चलते ऑटो में दुष्कर्म का प्रयास, कई किलोमीटर तक युवती को छेड़ते-नोचते रहे दरिंदे

Fri, 27 Dec 2019 10:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 27 Dec 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
Auto driver molested a woman in a running auto on Delhi-meerut highway
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कंकरखेड़ा में गुरुवार को एक ऑटो चालक और उसके दोस्त ने मिलकर युवती से चलते ऑटो में दुष्कर्म का प्रयास किया। यह दुस्साहसिक वारदात दिल्ली मेरठ हाईवे पर हुई। युवती को कई किलोमीटर तक दरिंदे नोचते और छेड़ते रहे। यहां तक कि ऑटो वाले ये दरिंदे हैवानियत पर उतर आए। आगे जानें आखिर कैसे हैवानों की हरकतें भांपकर युवती ने चलते ऑटो से ही छलांग लगा दी -

 
 
Auto driver molested a woman in a running auto on Delhi-meerut highway
auto - फोटो : अमर उजाला

कंकरखेड़ा निवासी युवती गुरुवार सुबह करीब सात बजे  शोरूम जाने के लिए घर से निकली थी। करीब 10 मिनट बाद वह बागपत रोड बाईपास से दूसरे ऑटो में बैठी थी। उस समय हाईवे पर इक्का दुक्का लोग ही थे। युवती के अनुसार, ऑटो में चालक व एक अन्य युवक था।

पांच मिनट तक दोनों आपस में बात करते रहे। उसके बाद ऑटो चालक ने तेज आवाज में म्यूजिक चलाकर ऑटो आगे बढ़ा दिया। करीब आधा किमी तक चालक ने कोई सवार नहीं बैठाई। अचानक से ऑटो को धीमा किया तो उसके साथ बैठा युवक बराबर में जाकर बैठ गया।

Auto driver molested a woman in a running auto on Delhi-meerut highway
auto - फोटो : अमर उजाला

उनकी हरकतों से हुआ था अंदेशा
युवती ने बताया कि जब चालक ऑटो को सीधे मार्ग के बजाय ऑटो को फ्लाईओवर से ले लाने लगा तो मुझे उसकी हरकत पर अंदेशा हो गया था। उनके इरादे भांपते हुए मैंने ऑटो रोकने के लिए आवाज लगाई। लेकिन चालक ने मेरी एक नहीं सुनी। उसके बाद साथ बैठे युवक ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Auto driver molested a woman in a running auto on Delhi-meerut highway
auto - फोटो : अमर उजाला

हैवानियत पर उतर गया आरोपी
युवती ने बताया कि मैंने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी युवक ने मुझे थप्पड़ मारे। मैंने पर्स से मोबाइल निकाला तो युवक ने छीन लिया। मेरी अंगूठी उतरवा ली और 3500 रुपये भी लूट लिए। फ्लाईओवर पर ही चालक ने ऑटो रोक लिया और दोनों हैवानियत पर उतर आए। पीड़िता ने बताया कि शोर मचाने पर चालक ने वहां से ऑटो दौड़ा लिया।

विज्ञापन
Auto driver molested a woman in a running auto on Delhi-meerut highway
auto - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मनोज ने बचाई जान
डाबका कट के पास जब चालक ने ऑटो को जंगल की तरफ ले जाने की कोशिश की तो युवती ऑटो से कूद गई। इसके बाद दोनों ने उसे जबरन ऑटो में डाल लिया। इस दौरान दिल्ली निवासी मनोज कुमार ने जब देखा कि डाबका कट के सामने ऑटो में एक युवती मदद के लिए चिल्ला रही है तो उन्होंने ऑटो का पीछा किया।

चालक बॉबी डाबका गांव की तरफ ऑटो ले भागा। यहां मनोज ने अन्य लोगों के साथ ऑटो को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। कंकरखेड़ा पुलिस को मौके पर पहुंचने में एक घंटा लग गया। बाद में मनोज और अन्य लोगों ने कंकरखेड़ा थाने में बयान दर्ज कराए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed