यूपी के बागपत जिले में जिस जगह हादसा हुआ वह मुख्य मार्ग से करीब 150 मीटर दूर है। ऐसे में एयरफोर्स के ट्रक तक विमान को ले जाने में मदद के लिए युवा आगे आए। अधिकारियों के निर्देशन पर युवाओं ने कंधों पर उठाकर विमान को पहले सीधा किया और फिर उसके पहियों के सहारे खींचते हुए मुख्य मार्ग तक ले गए। इस बीच बजरंग बली और भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए। आगे देखिए कुछ खास तस्वीरें:-
2 of 13
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
करीब सात घंटे शुरूआती जांच चली। एयरफोर्स का ट्रक मुख्य मार्ग पर पहुंचा। खेत से माइक्रोलाइट विमान को मुख्य मार्ग तक ले जाने के लिए पुलिस और एयरफोर्स के जवानों ने ग्रामीणों की मदद ली। माइक के माध्यम से एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा ने युवाओं को बुलाकर विमान निकालने के लिए मदद मांगी।
3 of 13
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद युवाओं ने पेड़ के नीचे धंसे विमान को पहले सीधा किया और फिर भारत माता की जय और बजरंग बली के जयकारों के साथ इसे खींचते हुए करीब सौ मीटर दूर मुख्य मार्ग पर ले गए। यहां पर सेना के ट्रक में लादने में भी मदद की।
4 of 13
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच मोबाइल के जरिए वीडियो और फोटोग्राफी की गई। विमान में सवार होने और फोटो खिंचवाने के लिए भी युवाओं की भीड़ रही। माइक्रोलाइट को एयरफोर्स में गरुड़ नाम दिया गया था।
5 of 13
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
समय सुबह करीब सवा नौ बजे। रंछाड़, जिवाना गुलियान और सिरसली गांव के किसान अपने खेतों में व्यस्त थे। एकाएक रंछाड़ गांव के ऊपर विमान डांवाडोल होते दिखा। विमान ने चक्कर लिया और जिवाना गुलियान गेट की तरफ मुड़ गया। किसान गड़बड़ी भांपकर खेतों से बाहर निकले। तब तक विमान का पैराशूट खुल चुका था। देखते ही देखते विमान जमीन की तरफ तेजी से आने लगा। कुछ ही ऊपर रहने पर पायलट खेतों में कूद गए और विमान धमाके के साथ खेत में धंस गया। विमान अगर आबादी के ऊपर गिरता तो हादसा हो सकता था।