फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्सक्लूसिव: इस शख्स ने बनाई ऐसी मशीन, पांच हजार ईंटें एक घंटे में करेगी तैयार, लगेगा सिर्फ पांच लीटर डीजल

Thu, 09 Jul 2020 03:23 PM IST
कपिल kapil शरद गुप्ता, अमर उजाला, मेरठ
शरद गुप्ता, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Jul 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive: A person from Sakoti has made a brick making machine in Meerut
एक घंटे में पांच हजार ईंटें बनाने वाली मशीन - फोटो : अमर उजाला

अब भट्ठों पर क्लेब्रिक्स एई 300 मशीन से ईंटें बनाई जाएंगी। एक घंटे में पांच हजार ईंटें तैयार की जा सकेंगी। मेरठ में सकौती के एक व्यक्ति ने अपने कारखाने में इस मशीन का निर्माण किया है। मशीन से एक तो समय की बचत होगी, दूसरा मजदूरों पर आने वाला खर्च भी काफी कम हो जाएगा।

Amar Ujala Exclusive: A person from Sakoti has made a brick making machine in Meerut
ईंट बनाने वाली मशीन - फोटो : अमर उजाला

सकौती निवासी मुजीब हसन का दावा है कि क्लेब्रिक्स एई 300 नाम से बनाई गई मशीन काफी शानदार है। इसके लगाने से भट्ठा संचालक को चालक व दो अन्य मजदूरों की जरूरत होगी। मशीन में मिट्टी व पानी डालने के बाद गारा बनकर स्वयं ही ईट बनकर निकलती है। ईंट उठाने के लिए दो मजदूरों की आवश्यकता होती है।

Amar Ujala Exclusive: A person from Sakoti has made a brick making machine in Meerut
एक घंटे में पांच हजार ईंटें बनाने वाली मशीन - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि ईंट बनाने के दौरान एक घंटे में पांच लीटर डीजल लगता है और पांच हजार ईंटें भी तैयार हो जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive: A person from Sakoti has made a brick making machine in Meerut
ईंट बनाने वाली मशीन - फोटो : अमर उजाला

लागत में आएगी कमी, होगी बचत
भट्ठों पर ईंट पाथने का कार्य शुरू करने के लिए भट्ठा संचालकों को अब तक मजदूरों की जरूरत होती थी। दूसरे राज्यों से मजदूर यहां आते थे। कई बार मजदूर पहले ही पैसे ले लेते थे और प्रशासनिक अधिकारियों को बंधक बनाएं जाने की सूचना देकर वहां से निकल जाते थे। ऐसे में भट्ठा संचालक को नुकसान उठाना पड़ता था। इस मशीन को लगाने के बाद मजदूरों की कम आवश्यकता होगी। 

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive: A person from Sakoti has made a brick making machine in Meerut
ईंट बनाने वाली मशीन - फोटो : अमर उजाला

मुजीब हसन ने बताया कि अभी तक उन्होंने महाराष्ट्र में दो, हैदराबाद में एक मशीन लगाई है। बिजनौर से दो, श्रीनगर से एक मशीन लगाने का ऑर्डर आया है। मशीन की कीमत 19 लाख से अधिक है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed