फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   All members will now meet prisoner from one meter away in Meerut Jail on orders of DIG

कोरोना! डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश, अब जेल में बंदियों से एक मीटर दूर से होगी मुलाकात

Fri, 20 Mar 2020 01:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Mar 2020 01:13 PM IST
सार

कोरोना वायरस से बचाव के लिए मेरठ जिला जेल में अब बंदियों से मुलाकात एक मीटर दूर से होगी।

विज्ञापन
All members will now meet prisoner from one meter away in Meerut Jail on orders of DIG
जिला कारागार मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस से बचाव के लिए मेरठ जिला जेल में अब बंदियों से मुलाकात एक मीटर दूर से होगी। यदि किसी मुलाकाती को खांसी, जुकाम या अन्य बीमारी का संदेह है तो वह बंदी से मुलाकात नहीं कर सकेगा। कोरोना को लेकर शासन के निर्देश पर जेलों में अलग से स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) गठित की गई है। बृहस्पतिवार को जिला जेल पहुंचे डीआईजी जेल लव कुमार ने ये निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीआईजी ने जेल परिसर, अस्पताल और बैरकों का निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया को बताया कि सभी जेलों में स्क्रीनिंग कमेटियां बना दी गई हैं। हर समय बंदियों पर नजर रखी जा रही है। कोरोना वायरस से जेल प्रशासन और बंदियों का बचाव करने के लिए शासन और डीजी जेल कड़ी नजर रखे हुए हैं। एक सवाल पर डीआईजी ने कहा कि जेल में बंदियों से मुलाकात व्यवस्था चालू रहे या कुछ दिन के लिए बंद कर दी जाए, इस पर शासन जल्द निर्णय लेगा। कोरोना से बचाव के लिए जेलों के लिए विशेष निर्देश आए हैं इसलिए सभी जेलों के वरिष्ठ अफसर खुद जाकर समीक्षा कर रहे हैं। जेलों में जो एसटीएफ बनी है उसमें जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर और डॉक्टर शामिल हैं। यह एसटीएफ कोरोना से बचाव के लिए हर जरूरी उपाय करेगी। 
विज्ञापन


मेरठ जेल में रोजाना बन रहे 200 मास्क
डीआईजी जेल ने बताया कि प्रदेश की 40 जेलों में बंदी मास्क बना रहे हैं। मेरठ जेल में करीब 200 मास्क रोजाना बन रहे हैं। प्रयास किया जा रहा है कि इनकी संख्या 500 की जाए। शुरुआत में सभी बंदियों, कैदियों, मुलाकातियों व जेल स्टाफ को मास्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिन जेलों में सिलाई यूनिट नहीं हैं, वहां भी बंदियों को मास्क भेजे जाएंगे। बागपत जेल के लिए भी मेरठ से मास्क भेजने की तैयारी है। जेल रेडियो 27 जेलों में शुरू हो चुका है। जेलों में साबुन और बचाव की अन्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इस दौरान जेल अधीक्षक बीडी पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना के तीन और मिले संदिग्ध, एक अधिकारी भी शामिल, डीएम ने डूडा कार्यालय कराया बंद

जेलों में आईसोलेशन वार्ड तैयार
डीआईजी जेल लव कुमार ने साफ सफाई के लिए जेल अधीक्षक को कड़े निर्देश दिए। जेल में अस्पताल की व्यवस्था भी देखी। बंदियों से मिलने जो मुलाकाती आ रहे हैं, उन्हें सैनिटाइज करके एंट्री दी जा रही है। जेल के अंदर रस्सी लगवाई गई है जिससे मुलाकात के समय एक मीटर से अधिक या पांच फीट की दूरी का अंतर रहे। जेल के डॉक्टर 24 घंटे सजग हैं। जेल में आईसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। 

जेलों पर कैमरों से नजर
डीआईजी जेल ने कहा कि सभी जेलों को कैमरों से जोड़ा गया है। कौन मुलाकात करने आया, किस अपराधी की पेशी है, यह सीधे लखनऊ से किसी भी समय देखा जा सकता है। सभी मुलाकातियों और जेल में प्रवेश करने वालों के आने- जाने का वीडियो जेल के मुख्य गेट पर ही बनाया जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed