उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि लोगों की रूह कांप गई। गंगनहर में कार गिरने से दो युवक पानी में बह हए, जबकि दो युवतियों को बचा लिया गया। आगे देखिए तस्वीरें-
2 of 6
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी में गंगनहर पटरी मार्ग पर गांव कम्हेड़ा के निकट तेज रफ्तार ऑल्टो कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी। कार सवार दो युवक पानी में बह गए, जबकि दो युवतियों को निकाल लिया गया। इनमें से एक युवती को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी युवती की हालत गंभीर है। देर शाम तक गोताखोरों की टीम लापता युवकों की तलाश कर रही थी।
3 of 6
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि कार गंगनहर पटरी मार्ग की दीवारनुमा रेलिंग तोड़ते हुए गंगनहर में जा गिरी। वहीं आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
4 of 6
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही डायल-112 के कर्मचारी आए और ग्रामीणों के सहयोग से गंगनहर में गिरी कार से दो युवतियों को निकाल लिया। दो युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। पुलिस ने युवतियों को अचेतावस्था में पीएचसी पहुंचाया, जहां एक युवती को मृत घोषित कर दिया गया।
5 of 6
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी इंस्पेक्टर ने बताया कि मृत युवती की शिनाख्त दिल्ली के हौजखास क्षेत्र के यूसुफ सराय की हरिजन बस्ती निवासी आरती (21) के रूप में हुई है। ये सभी ऋषिकेश से दिल्ली लौट रहे थे।