फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Braj ki holi: रंगोत्सव में फूलों व लट्ठमार होली में झूमे लोग, राधा-कृष्ण की माखन लीला रही आकर्षण का केंद्र

Sun, 12 Mar 2023 08:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Mar 2023 08:20 PM IST
विज्ञापन
People were thrilled to see Radha Krishna Makhan Leela being staged at Rangotsav 2023 in Mathura
मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की तीर्थ नगरी मथुरा में रविवार की शाम रंगोत्सव-2023 का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया। 



कार्यक्रम वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान के ओपन ऑडिटोरियम (मुक्ताकाशीय रंगमंच) पर हो रहा है। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित किया गया। मंच पर तीन घंटे तक भारतीय जननाट्य संघ (इप्टा) के कलाकारों ने डायरेक्टर देवेन्द्र पाल के निर्देशन में विविध व होली के अनूठे कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

People were thrilled to see Radha Krishna Makhan Leela being staged at Rangotsav 2023 in Mathura
दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया - फोटो : अमर उजाला

देर शाम शुरू हुए कार्यक्रम में मंच पर देवेन्द्र पाल, रामेश्वर दयाल, भारती शर्मा, मुरली, सरिता आदि कलाकारों ने ग्रुप में गीत- रोज जलैवी मांगो करती, गुलाबो खाइले लडुआ की प्रस्तुति दी। संगीता भारती ने बरसाने धाम में अइयौ श्याम होली गीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। मानसी राजपूत ने अपने ग्रुप के साथ होली नृत्य प्रस्तुत किया। 

People were thrilled to see Radha Krishna Makhan Leela being staged at Rangotsav 2023 in Mathura
कार्यक्रम से माहौल हुआ होलीमय - फोटो : अमर उजाला
अर्चना गोस्वामी व शैली बघेल ने एकल नृत्य से माहौल को होलीमय बना दिया। चेतना शर्मा ने होली पर कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा से परिचय कराया। भारतीय जननाट्य संघ से जुड़े कलाकार अजय शर्मा ने कई दीपकों को हाथ में लेकर दीपक नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
People were thrilled to see Radha Krishna Makhan Leela being staged at Rangotsav 2023 in Mathura
डांडिया का प्रदर्शन करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
मंच पर फूलों की होली, लठामार होली के मध्य राधा-कृष्ण की माखन लीला प्रस्तुत किया। इस मंचन में रासलीला की झलक रही। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डॉङ उमेश शर्मा ने परिषद के रंगोत्सव-2023 के संबंध में जानकारी दी। मंच का संचालन गीता शोध संस्थान की समन्वयक डॉ. रश्मि वर्मा ने किया। 
विज्ञापन
People were thrilled to see Radha Krishna Makhan Leela being staged at Rangotsav 2023 in Mathura
नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के अंत में कलाकार व अतिथियों का आभार गीता शोध संस्थान के कोआर्डिनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में सहायक इंजीनियर आरपी यादव, दूधनाथ सिंह, कपिल देव उपाध्याय, सह प्रायोजक संस्था ब्रज संस्कृति शोध संस्थान वृंदावन के सचिव लक्ष्मीकांत तिवारी व गोपाल शरण मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed