फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लट्ठ खायबे कूं नंदगईयां बरसाने धाएः सज-धजकर नाचते-गाते गुलाल उड़ाते हुरियारे पहुंचे बरसाना, होली को बांधी पाग

Tue, 28 Feb 2023 07:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 07:10 PM IST
सार



 

विज्ञापन
dressed up dancing and singing Hurriyare reached Barsana To play Lathmar Holi in Mathura
पद गायन करते बरसाना पहुंचे हुरियारे - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा में बुधवार को लठामार होली का उत्सव मनाया गया। देश व विदेशों से लोग यहां होली खेलने के पहुंचे.....


संकेत भये इकठौर सबै, बिच मोहन सोहत हैं बलराम-कन्हाईं,
नंदलाल सखा सब आय रहे, संकेत करै संकेतन ठांई। 
ढप झांझ बजाय कें होरी सुनाय कें, लट्ठ खायबे कूं नंदगईयां बरसाने धाए, 
सिर पै पगड़ी तन पै झगुली, कटि फैंट गुलाल कसी, 
पिचकारी कंधन ढाल सजाय संभार, लगे जंग जीतन की तैयारी। 
नंद भौंनहिं के जगमोहन में, इकठौर भये सब फाग खिलारी कर, 
ढाल हिलाय कें गाय बजाय के अनुमति मांगत नंद अगारी। 


इसी तरह के पद गायन करते हुए नंदगांव के हुरियारे नाचते-गाते कान्हा की ससुराल बरसाना होली खेलने पहुंचे। अबीर-गुलाल से सराबोर, सिर पर रंग बिरंगी पगड़ी, शरीर पर बगलबंदी और चमकीली धोती बांधे हुरियारे कमर में गुलाल की पोटली दबा कर सुबह नंदभवन में एकत्रित हुए। पूरा नंदभवन होरी के रसिया की जय और वृषभानु के जमाई की जय से गूंज रहा था। हुरियारों के चेहरों पर लठामार होली के निमंत्रण की खुशी साफ झलक रही थी। 
dressed up dancing and singing Hurriyare reached Barsana To play Lathmar Holi in Mathura
हुरियारे पर लट्ठ बरसाती हुरियारनें - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की सुबह करीब 10.30 बजे नंदभवन में हुरियारों ने नंदलाला और दाऊजी के सामने पद गाकर उनसे होली खेलने के लिए साथ चलने को कहा। नंदीश्वर महादेव को पद गाकर साथ चल कर अलौकिक होली का आनंद लेने के लिए आग्रह किया। इसके बाद हुरियारे आनंदघन चौपाल पर चलौ, बरसाने में खेलें होरी आदि पद गाते हुए श्रीकृष्ण स्वरूप की पताका को साथ ले बरसाना की ओर पैदल निकल पडे़। संकेतवट स्थित राधारमण मंदिर में अष्टछाप के कवियों के पदों का गायन किया। 

संकेत भये इकठौर सबै, बिच मोहन सोहत हैं बलराम-कन्हाईं, 
नंदलाल सखा सब आय रहे, संकेत करै संकेतन ठांई। 


ठिठोली करते पीली पोखर पहुंचे हुरियारों ने लठामार होली के लिए पाग बांधी। बरसाना के समाजियों ने हुरियारों का स्वागत किया। इसके बाद पताका पूजन किया गया।
 

बरसाना के बाद नंदगांव में लठामार होली

dressed up dancing and singing Hurriyare reached Barsana To play Lathmar Holi in Mathura
हुरियारनों की लट्ठ से बचाव करता हुरियारा - फोटो : अमर उजाला
बरसाना के बाद एक मार्च को नंदगांव में लठामार होली का आयोजन होगा। देश-विदेश के हजारों श्रद्धालु अद्वितीय लीला के साक्षी बनेंगे। रंगीली गली और लठामार होली चौक में लठामार होली का आयोजन होगा। नंदगांव की हुरियारिनें भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गई हैं। हुरियारिनें सोलह शृंगार से सुसज्जित हो रंगीली गली पहुंचेंगी। नंदभवन में बरसाना से आने वाले हुरियारों के स्वागत की तैयारियां जोरों पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपी फगुवा मांगन आईं, नंदगांव की होली में दिखता है सखी भाव

dressed up dancing and singing Hurriyare reached Barsana To play Lathmar Holi in Mathura
बरसाना और नंदगांव की लठामार होली में होती है समानता - फोटो : अमर उजाला
बरसाना और नंदगांव की लठामार होली में समानता नजर आती है। वैसे ही हुरियारे-हुरियारिन की वेषभूषा और ढाल। बावजूद इसके नंदगांव की होली का अलग ही भाव है। समाज गायन के दौरान रसिकजन इन भावों को प्रदर्शित करते हैं। पद गायन के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ग्वालों के साथ बरसाना से राधारानी और सखियों के साथ होली खेल कर बिना नेग (होली का उपहार) दिए नंदगांव लौट आए।
 
विज्ञापन
dressed up dancing and singing Hurriyare reached Barsana To play Lathmar Holi in Mathura
फाग गायन करते हुरियारे - फोटो : अमर उजाला
इस पर बरसाना की ग्वालिनें नंदबाबा के पास फगुवा मांगने पहुंचीं। गोपी फगुवा मांगन आइ, कियौ जुहार, नंद जू कौं भीतर भवन बुलाई। इस दौरान नंदभवन में नृत्य-गायन होता है। मेवा और मिठाइयों से स्वागत किया जाता है और केसर, अरगजा, अबीर गुलाल आदि से होली होती है। केसर के रंग से भरे मिट्टी के घड़ों को एक-दूसरे पर डाल दोहरे अर्थ वाली शब्दावली का प्रयोग कर हंसी ठिठोली की जाती है। प्रेम पगी गालियां दी जाती हैं। इसके बाद फगुवा दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed