उत्तर प्रदेश की तीर्थ नगरी मथुरा में होली का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें शामिल होने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी लोग पहुंचते हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली के उत्सव का तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बुधवार को पर्यटन मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को 25 फरवरी तक तैयारियां पूरी कर लेने के निर्देश दिए हैं।
{"_id":"63da8f4cc667683ac9643df1","slug":"culture-minister-reached-mathura-and-instructed-to-complete-preparation-for-rangotsav-by-february-25-2023-02-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mathura: गंदगी देख चढ़ा मंत्री का पारा, लगाई फटकार, 25 फरवरी तक रंगोत्सव की तैयारियां पूरी करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: गंदगी देख चढ़ा मंत्री का पारा, लगाई फटकार, 25 फरवरी तक रंगोत्सव की तैयारियां पूरी करने के निर्देश
Wed, 01 Feb 2023 09:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 01 Feb 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
बैठक करते पर्यटन मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
हुरियारों पर लाठियां बरसातीं हुरियारिन (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
गंदगी देख अधिकारियों को फटकार लगाई
मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का सबसे अधिक ध्यान बरसाना और मथुरा पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां के विकास कार्य व संस्कृति के प्रचार-प्रसार को लेकर चिंतित रहते हैं। यहां विकास कार्यों के लिए सरकार की तरफ से धन की कोई कमी नहीं है। पयर्टकों को सुविधाएं देने के लिए अधिकारी योजना बनाएं। बरसाना की होली विश्व में प्रसिद्ध है। इसे देखने देश ही नहीं विदेशों से भी लोग आएंगे। मंत्री ने कस्बे के प्रमुख मार्गों पर फैली गंदगी देख नाराजगी दिखाई। इसके लिए नगर पंचायत के अधिकारियों को फटकार लगाई।
राधारानी मंदिर बरसाना (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
देखने को मिलेगी भोजपुरी और बुंदेलखंडी कार्यक्रमों की झलक
गन्ना व चीनी मिल मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं से कहा कि गोवर्धन-बरसाना कोसी मार्ग सहित प्रमुख मार्गों को 20 फरवरी तक ठीक कर लिया जाए। सिंचाई विभाग को 15 फरवरी तक गोवर्धन ड्रेन की सफाई पूरी करने को कहा। कहा कि रंगोत्सव के दौरान भोजपुरी और बुंदेलखंडी कार्यक्रमों की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में पर्यटन मंत्री के साथ कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए
- फोटो : अमर उजाला
खाद्य विभाग करेगा सैंपलिंग
दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, प्रसिद्ध गायिका मालिनी अवस्थी और निरुहा की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। विद्युत विभाग को खंभों पर प्लास्टिक चढ़ाने व खराब खंभों को हटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर खाद्य विभाग सैंपलिंग करेगा। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, सीईओ नगेंद्र प्रताप, डीएम पुलकित खरे, एसएसपी शैलेष कुमार, सीडीओ मीनीष मीना, एसपी त्रिगुन विशेन, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, महामंत्री प्रेम श्रोत्रिय, रामभरोसे गोस्वामी, लक्षण प्रसाद शर्मा, पीतम, ताराचंद गोस्वामी, सुशील गोस्वामी, श्याम लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला