फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रजरज उत्सव: हेमा मालिनी ने प्रस्तुत की गंगा की महिमा, दर्शाई चार युगों की यात्रा; मन मोह लेगीं ये तस्वीरें

Fri, 23 Oct 2026 09:29 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 23 Oct 2026 09:29 PM IST
सार

ब्रजरज उत्सव के तहत नृत्य नाटिका मां गंगा का मंचन किया गया। इसमें भावपूर्ण दृश्यों के माध्यम से नदियों की पीड़ा को सामने रखते हुए गंगा सहित अन्य नदियों को स्वच्छ रखने और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण की आवश्यकता का संदेश दिया गया। करीब पौने दो घंटे की धार्मिक आस्था, शास्त्रीय नृत्य और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का संगम बनी इस प्रस्तुति ने दर्शकों को गंगा के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व से जोड़ा।
 

विज्ञापन
actress Hema Malini perform dance drama titled Maa Ganga at Brajraj Utsav in vrindavan in mathura
ब्रजरज उत्सव में मंच पर प्रस्तुति देतीं हेमा मालिनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन स्थित नवनिर्मित स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में शुक्रवार को पदमश्री हेमा मालिनी की प्रस्तुति नृत्य नाटिका मां गंगा के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभ हुआ। मां गंगा की महिमा के साथ नदियों के संरक्षण और स्वच्छता का संदेश सिने अभिनेत्री एवं सांसद पद्मश्री हेमा मालिनी की ‘गंगा’ में नृत्य, संगीत और भावपूर्ण अभिनय के जरिए इन प्रसंगों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, संत विजय कौशल महाराज, सांसद तेजवीर सिंह, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र और सीईओ लक्ष्मी नागप्पन सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


 
Trending Videos
actress Hema Malini perform dance drama titled Maa Ganga at Brajraj Utsav in vrindavan in mathura
अभिनेत्री हेमा मालिनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सर्व प्रथम गणेश वंदना हुई। इसके बाद हेमा मालिनी ने मां गंगा की भूमिका में तीन दर्जन से अधिक कलाकारों के साथ नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इसमें गंगा के पृथ्वी पर अवतरण की पौराणिक कथा को प्रमुखता से दर्शाया गया। राजा भगीरथ की तपस्या, अपने पूर्वजों के उद्धार के लिए गंगा को पृथ्वी पर लाने का उनका संकल्प और भगवान शिव द्वारा गंगा की वेगवती धारा को अपनी जटाओं में धारण करने के प्रसंगों ने दर्शकों को आध्यात्मिक भाव से जोड़ा। शास्त्रीय नृत्य की भाव-भंगिमाओं, संगीत और नाटकीय दृश्यों और तकनीक के माध्यम से गंगा की महिमा तथा मानव जीवन में उनके महत्व को रेखांकित किया गया।


 
actress Hema Malini perform dance drama titled Maa Ganga at Brajraj Utsav in vrindavan in mathura
अभिनेत्री हेमा मालिनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नृत्य नाटिका में गंगा की यात्रा को चार युगों के परिप्रेक्ष्य में भी दर्शाया गया। पौराणिक आख्यानों के साथ भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े प्रसंगों ने प्रस्तुति को व्यापक स्वरूप दिया। नृत्य नाटिका का एक महत्वपूर्ण पक्ष गंगा की वर्तमान स्थिति और प्रदूषण की समस्या रहा। इसमें दिखाया गया कि भारतीय संस्कृति में जीवनदायिनी और मोक्षदायिनी मानी जाने वाली गंगा आज मानवीय लापरवाही और प्रदूषण से आहत हैं। भावपूर्ण दृश्यों के माध्यम से नदियों की पीड़ा को सामने रखते हुए यमुना सहित अन्य नदियों को स्वच्छ रखने और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण की आवश्यकता का संदेश दिया गया। करीब पौने दो घंटे की धार्मिक आस्था, शास्त्रीय नृत्य और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का संगम बनी इस प्रस्तुति ने दर्शकों को गंगा के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व से जोड़ा। इस अवसर पर संत बलराम दास महाराज, संत गोविंदानंद तीर्थ, डॉ. आदित्यानंद महाराज, श्रीवत्स गोस्वामी, महंत सुंदर दास महाराज, विधायक पूरन प्रकाश, आगरा रेल मंडल के डीआरएम गगन गोयल और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
actress Hema Malini perform dance drama titled Maa Ganga at Brajraj Utsav in vrindavan in mathura
नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देतीं अभिनेत्री हेमा मालिनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रमुख उत्सवों में अपनी पहचान बना रहा ब्रजरज उत्सव
स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि ब्रजरज उत्सव उत्तर भारत के प्रमुख उत्सवों में अपनी पहचान बना चुका है। इसमें प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक की सहभागिता रही है। उन्होंने कहा कि इस बार उत्सव की पहली प्रस्तुति के रूप में सांसद हेमा मालिनी की नृत्य नाटिका ने आयोजन को विशिष्ट आयाम दिया है।

 
विज्ञापन
actress Hema Malini perform dance drama titled Maa Ganga at Brajraj Utsav in vrindavan in mathura
ब्रजरज उत्सव 2026। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सांसद तेजवीर सिंह ने आयोजन को ब्रज की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह के निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद हेमा मालिनी के योगदान का उल्लेख किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संत विजय कौशल महाराज ने मां गंगा की महिमा का वर्णन किया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed