फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   rain water is filling roads Due to lack of drainage in Mainpuri

बारिश से सड़कें बनीं नहर: लाखों से बनाई गईं, जलनिकासी नहीं होने से गड्ढों में हो रहीं तब्दील; आमजन परेशान

Tue, 11 Jul 2023 09:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Jul 2023 09:01 PM IST
सार

मैनपुरी में बारिश से सड़कें नहरों में बदल गई हैं। लाखों से बनाई गईं अब जलनिकासी नहीं होने से गड्ढों में तब्दील हो रही हैं। इससे आमजन परेशान है। 

विज्ञापन
rain water is filling roads Due to lack of drainage in Mainpuri
बारिश से सड़कें बनीं नहर: लाखों से बनाई गईं, जलनिकासी नहीं होने से गड्ढों में हो रहीं तब्दील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आवागमन की सुविधा के लिए लाखों कीमत की सड़कें बनाई गईं लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने से सड़कों पर तथा सड़क किनारे जलभराव हो रहा है। जलभराव होने से जहां सड़कें खराब हो रही हैं वहीं लोगों को अवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों की मांग के बाद भी जलनिकासी के इंतजाम नहीं किए जाने से उनमें आक्रोश व्याप्त होने लगा है।

विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा राहगीरों की सुविधा को देखते हुए सड़कें तो बना दी गईं। लेकिन जलनिकासी के लिए सड़कों के किनारे नाला अथवा नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है। 

विज्ञापन

गंदा पानी जमा होने के कारण कीचड़ और दलदल तक हो जाता है। पैदल राहगीर इसमें फिसलकर चोटिल तक हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि शिकायतों पर कार्रवाई होना तो दूर की बात सुनवाई तक नहीं की जा रही है। लाखों की कीमत से बनी सड़कें जलभराव होने के कारण टूटकर खराब होने लगी हैं।

करहल चौराहे से सिंधिया तिराहे को मिलाने वाले आगरा कानपुर बाईपास पर बनर्जी नगर स्थित है। बाईपास पर जलनिकासी के लिए सड़क किनारे नाला अथवा नालियां नहीं बनाई गई हैं। घरों से निकलने वाला गंदा पानी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से बनर्जी नगर के सामने बाईपास पर ही भरने लगा है। यह पानी अब बनर्जी नगर की मुख्य गली में भी पहुंचने लगा है। इससे क्षेत्रीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 

कलेक्ट्रेट श्मशान घाट रोड
कलेक्ट्रेट पर लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पास से श्मशान घाट जाने के लिए मार्ग बनाया गया है। यह मार्ग जज कॉलोनी होते हुए देवी रोड को जोड़ता है। इस मार्ग पर दोनों ओर मकान बने हुए हैं। मकानों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए नाला अथवा नाली का निर्माण नहीं किया गया है। घरों से निकलने वाले गंदे पानी के सड़क पर जमा होने से सड़क टूटने लगी है। सड़क पर जलभराव होने से क्षेत्र में मच्छर तक पनपने लगे हैं।
 
विज्ञापन

आवागमन के लिए सड़क तो बनाई गई लेकिन जलनिकासी के लिए नाला नहीं बनाया गया है। नाला नहीं होने से मोहल्ले के सामने सड़क पर जलभराव हो रहा है। सड़क पर भरा पानी बनर्जी नगर की मुख्य गली में भी भरने लगा है। -संगीता राजपूत, बनर्जी नगर

जलभराव होने से सड़क पर कीचड़ तक होने लगा है। पैदल राहगीर फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। गंदा पानी जमा होने से मच्छर तक पनपने लगे हैं। जमा हुए गंदा पानी निकासी के लिए नाला निर्माण तो कराया जाना ही चाहिए। -शिवशंकर, बनर्जी नगर
 

गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाने से सड़क टूटकर खराब होने लगी है। सड़क पर गड्ढे होने लगे हैं। इनमें रात के समय अंधेरे में गिरकर वाहन चालक चोटिल होते हैं। -सरोज कुमारी, श्मशान घाट रोड

लंबे समय से हुए जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार मांग की गई। लेकिन आज तक कार्रवाई तो दूर सुनवाई तक नहीं की गई है। जलभराव के कारण क्षेत्रीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -अरुण कुमार, श्मशान घाट रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed