{"_id":"62a414b4a04f30539b530718","slug":"lucknow-murder-pubg-killer-it-is-known-that-there-will-be-hanging-what-is-done-is-right","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PUBG Killer: कई बार मन में आया था मां के कत्ल का ख्याल, नाबालिग बोला- कोई पछतावा नहीं, फांसी मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PUBG Killer: कई बार मन में आया था मां के कत्ल का ख्याल, नाबालिग बोला- कोई पछतावा नहीं, फांसी मंजूर
Sat, 11 Jun 2022 10:36 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:36 AM IST
विज्ञापन
lucknow murder
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में पीजीआई इलाके में साधना सिंह हत्याकांड में आरोपी नाबालिग बेटे ने पुलिस के सामने कुबूल किया कि उसने वारदात शनिवार रात तीन बजे के करीब की थी। मां ने शनिवार रात को 8 बजे चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई की थी। कुछ देर बाद रुपये घर में मिल गए। इसके बाद भी मां नाराज थी। मां की इस हरकत से वह काफी आहत हुआ। फिर करीब सात घंटे बाद रात ढाई से तीन बजे के बीच पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से मां को गोली मार दी। उसने बयान में कहा कि बिना किसी गलती के ही उसकी पिटाई होती थी। वह मोबाइल पर अक्सर गेम और इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहता था, जिससे मां हमेशा नाराज रहती थी। एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक मंगलवार देर रात तक साधना की हत्या के आरोपी नाबालिग बेटे से पूछताछ की गई। आरोपी ने कहा कि शनिवार शाम को मां के दस हजार रुपये कहीं गायब हो गए थे। तलाशने में नहीं मिले तो उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। इसी बात से वह काफी नाराज था।
Trending Videos
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दो रात दोस्तों के साथ घर में देखी मूवी
रविवार रात आरोपी ने एक दोस्त को बुलाया। उससे कहा मां बाहर गई है अकेले डर लग रहा है। दोनों ने रात में लैपटॉप पर फिल्म देखी। इसके बाद चिप्स खाया और कोल्डड्रिंड पी। वहीं सोमवार रात दूसरे दोस्त को बुलाया। इसी दौरान उसने अपने दोस्त से कहा कि मां घर पर नहीं है, अपनी मां से कहकर हम लोगों का खाना बनवा दो।

murder in lucknow
- फोटो : सोशल मीडिया
आदर्श का घर कुछ दूरी पर था, इसलिए उसने खाना बनवा लिया। फिर देर शाम को आरोपी उसके घर गया। दोनों वहां से खाना लेकर वापस आए। फिर बहन को खाना खिलाया। उसे दूसरे कमरे में सोने भेज दिया। फिर दोनों देर रात तक मूवी देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
lucknow murder
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान आदर्श ने उससे बदबू आने की बात कही तो आरोपी ने कहा कि पीछे के तालाब का पानी सड़ गया है। कई दिनों से इस तरह की बदबू आ रही है। इसके बाद रूम फ्रेशनर स्प्रे किया और दोनों फिल्म देखने लगे। मंगलवार सुबह आदर्श अपने घर चला गया।
विज्ञापन
lucknow murder
- फोटो : अमर उजाला
बहन को साधना की दोस्त के घर छोड़ चला गया खेलने
आरोपी ने पुलिस के सामने कुबूल किया कि वह रविवार को पूरे दिन घर में रहा। भाई-बहन दोनों दूसरे कमरे में थे। फिर शाम को आरोपी अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने चला गया। खेलने जाते समय 9 साल की छोटी बहन को मां की करीबी दोस्त सीमा के घर पहुंचा दिया था। वहां भी कहा कि मां बाहर गई है।