फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे का सिगनल सिस्टम फेलः ट्रेनों के पहिए हुए जाम, कोच और प्लेटफॉर्म पर बिलबिलाते रहे यात्री

Tue, 17 Jan 2023 09:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Jan 2023 09:03 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Railway signaling system failed due to which operation of trains was affected in Kasganj
प्लेटफॉर्म पर घूमते यात्री - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में मंगलवार को रेलवे का सिगनल सिस्टम फेल हो गया। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। इस कारण दिनभर यात्रियों को दिक्क्तों का सामाना करना पड़ा। बाहर से आने वाले यात्री स्टेशन पर एवं ट्रेनों में बैठकर संचालन शुरू होने का इंतजार करते रहे। वहीं लोकल यात्रियों ने अपनी यात्रा को स्थगित कर दिया।


लवकुश नगर निवासी यात्री पुष्पेंद्र ने बताया कि बरेली एक निजी कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए जाना है। बुधवार को इंटरव्यू होना है। ट्रेन का संचालन प्रभावित हो जाने से अब वह बुधवार को सुबह ही बस से बरेली के लिए जाएगा। 

कानपुर निवासी यात्री आशीष गौतम ने कहा कि काठगोदाम आवश्यक कार्य से जाना है। वह कानपुर से ट्रेन से कासगंज आ गया था। काठगोदाम जाने वाली ट्रेन का संचालन प्रभावित हो गया है। जिससे वह काफी परेशान है। कितनी देर में ट्रेन रवाना होगी, चिंता सता रही है। 
Railway signaling system failed due to which operation of trains was affected in Kasganj
सिगनल सिस्टम हुआ खराबो - फोटो : अमर उजाला
कासगंज निवासी शेखर सुमन ने कहा कि परिवार के साथ हाथरस शादी समारोह में  जा रहा था, लेकिन ट्रेन अभी तक रवाना नहीं हो सकी है। कितनी देर में ट्रेन रवाना होगी, पता नहीं इसलिए टिकट वापस कर दी है। अब बुधवार को हाथरस जाएगा जिससे शादी समारोह में शामिल हो सके।  

गोरखपुर निवासी यात्री जितेंद्र ने बताया कि मुझे सूरत जाना है। गोरखपुर से आने वाली ट्रेन से कासगंज आ गया। अब यहां आने के बाद ट्रेन का आगे के लिए  संचालन रोक दिया गया है। अब ट्रेन कितनी देर में चलेगी, पता नहीं कितनी देर और ट्रेन में इतजार करना होगा। 
Railway signaling system failed due to which operation of trains was affected in Kasganj
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
उझानी निवासी यात्री दीक्षा ने बताया कि कानपुर से कासगंज आ गई। उझानी जाना है। 4.30 बजें से ट्रेन में बैठी हूं। चार घंटे से अधिक समय हो चुका है। उझानी आवश्यक कार्य है। रात को देर से पहुंचने पर वहां से घर के लिए साधन मिलने में दिक्क्त हो जाएगी। 

कानपुर निवासी यात्री रवि यादव ने बताया कि मैं बदायूं में बैंक में नौकरी करता हू। कानपुर आवश्यक कार्य से अपने घर गया हुआ था। घर से बदायूं जाने के लिए कासगंज तक आ गया। अब बदायूं के लिए जाने वाली ट्रेन का संचालन प्रभावित हो गया, कितनी देर में ट्रेन जाएगी, पता नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Railway signaling system failed due to which operation of trains was affected in Kasganj
लॉक ठीक करता कर्मी - फोटो : अमर उजाला
सिग्नल व्यवस्था फेल होने के कारण कुल 9 ट्रेनें प्रभावित हुईं। इसमें 6 सवारी गाडिय़ां और 3 मालगाड़ियां शामिल रही। यात्री गाड़ी में गोखरपुर से बांद्रा टर्मिनल जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस प्रभावित हुई। यह ट्रेन सायं 5:05 बजे रवाना होती है। इसे सायं 7:15 बजे मैनुअली निकाला गया। बरेली से कासगंज आने वाली ट्रेन संख्या 05370 को सिग्नल फेल होने की सूचना पर बरेली सिटी स्टेशन पर ही रोक दिया। 
विज्ञापन
Railway signaling system failed due to which operation of trains was affected in Kasganj
केबल फॉल्ट ठीक करते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
कासगंज से लालकुआं जाने वाली ट्रेन संख्या 05061 जो सायं 5:25 बजे कासगंज से रवाना होती है। इस ट्रेन को सायं 7:29 बजे रवाना किया गया। ट्रेन संख्या 05423 कासगंज-भरतपुर पैसेंजर भी प्रभावित हुई। यह ट्रेन सायं 5:35 बजे रवाना होती है। इसे सायं 7:52 बजे रवाना किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed