फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहा- "हम कम पढ़े हैं हमारा भी फार्म दो", जैसे ही लिखने के लिए झुका...

Fri, 09 Mar 2018 10:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 09 Mar 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
youngman looted in bank
डेमाे पिक
यूपी के कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर निवासी अजय कुमार ने बताया कि उनका पुत्र अजीत कुमार(19) गुरुवार की दोपहर मां के खाते में 10,000 रुपये जमा करने पुखरायां की बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा जमा करने गया था। वह जब बैंक पहुंचा और रुपये जमा करने के लिए फार्म भरने लगा।


 
youngman looted in bank
सीएचसी में बेहोश अजीत - फोटो : अमर उजाला
उसी समय तीन लोग आए और बोले कि बेटा रुपये जमा कर रहे हो। उसके हा कहने पर कहा कि हम कम पढ़े हैं हमारा भी फार्म दो। उसकी तरफ जमा करने वाला फार्म बढ़ा दिया। उसे लेकर शाखा के बाहर आ गए। जैसे ही वह झुककर लिखने लगा वैसे ही एक ने उसके नाक में रुमाल सुंघा दी। उसके हाथ 10,000 रुपये खींचकर कुछ कागज पकड़ा दिए। वह कुछ बोलने से पहले चक्कर खाने लगा। किसी तरह वह पैदल घर पहुंचा मां को पूरी बात बताते समय ही वह बेहोश हो गया।

 
youngman looted in bank
सीएचसी में बेहोश अजीत
उसको सूचना दी गई घर पहुंचक र अजीत को सीएचसी लेकर आया। यूपी 100 नंबर को सूचना कर दी। कस्बा चौकी इंचार्ज रोहित तिवारी ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। टप्पेबाजी करने वालों की पड़ताल शुरू कर दी। होश आने पर कोतवाली में तहरीर देने को कहा। देर शाम तक बेहोश युवक का उपचार चल रहा है। डॉ. आरती सिंह ने बताया कि कुछ ऐसे नशीले पदार्थ हैं कि उनके सूंघते ही दिमागी हालत शून्य हो जाती है, जिससे वह शारीरिक क्षमता से निष्क्रिय हो जाता है। बेहोश हो जाने के बाद देर तक होश नहीं आता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed