{"_id":"685a11cb8edec2786503f4da","slug":"young-man-had-apologized-after-ending-his-relationship-with-his-girlfriend-in-panchayat-2025-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: पंचायत में प्रेमिका से संबंध खत्म कर मांगी थी माफी... इस बात से बौखला गया देवांशू; दीप्ति को मारकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पंचायत में प्रेमिका से संबंध खत्म कर मांगी थी माफी... इस बात से बौखला गया देवांशू; दीप्ति को मारकर दी जान
Tue, 24 Jun 2025 09:16 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 24 Jun 2025 09:16 AM IST
सार
कन्नौज में एक युवक ने बीएससी छात्रा की हत्या के बाद खुद भी जान दे दी। युवक प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज था। रिटायर्ड फौजी पिता की बंदूक से पहले प्रेमिका की हत्या की, फिर खुद को भी गोली मार ली।
विज्ञापन
kannauj murder and suicide
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज में प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने रविवार देर रात करीब तीन बजे बड़ी वारदात को अंजाम दिया। युवक ने घर में घुसकर सो रही प्रेमिका के सिर में बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमिका के घर से कुछ दूर जाकर खुद भी जान दे दी। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे।
जांच पड़ताल करते अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन साल पहले शुरू हुई थी प्रेम कहानी
छात्रा दीप्ति और देवांशू के रक्त रंजित प्रेम प्रसंग की शुरुआत तीन साल पहले हुई थी। दीप्ति सौरिख के एक महाविद्यालय में बीएससी फाइनल ईयर व देवांशू सकरावा स्थित महाविद्यालय में बीएससी फाइनल इयर का छात्र था।
छात्रा दीप्ति और देवांशू के रक्त रंजित प्रेम प्रसंग की शुरुआत तीन साल पहले हुई थी। दीप्ति सौरिख के एक महाविद्यालय में बीएससी फाइनल ईयर व देवांशू सकरावा स्थित महाविद्यालय में बीएससी फाइनल इयर का छात्र था।
जांच पड़ताल करते अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पढ़ाई के लिए महाविद्यालय आते जाते दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। सौरिख के एक निजी कोचिंग सेंटर में भी दोनों साथ ही पढ़ते थे। पिता अशोक कुमार को दीप्ति के प्रेम प्रसंग की भनक लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक दीप्ति का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंचायत में दिया था संबंध खत्म करने का आश्वासन
इसके दीप्ती के पिता ने रविवार को पंचायत बुलाई थी। दोनों परिवारों के बीच हुई पंचायत में देवांशू भी मौजूद था। परिजनों के दबाव बनाने पर उसने दीप्ति से सारे संबंध खत्म करने का आश्वासन देते हुए माफी मांगी। इसके बाद फिर से दीप्ति से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन दीप्ति के फोन पर उसका नंबर ब्लैक लिस्टेड था। इससे बौखलाहट में आकर देवांशू ने दीप्ति की हत्या करने के बाद खुद भी खुदकुशी कर ली।

मृतक देवांशू का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शायद बच सकती थी दोनों की जान
दीप्ति की शादी तय होने की जानकारी होने पर देवांशू ने तालग्राम में क्लीनिक में काम करने वाले आकाश के पास जाकर उसे शादी न करने के लिए धमकाया था। शादी करने पर हत्या करने की धमकी दी थी। आकाश ने इसकी जानकारी दीप्ति के पिता अशोक को दी। अगर अशोक कुमार ने पंचायत के माध्यम से मामला निपटाने के बजाय उसी दिन सूचना पुलिस को दे दी होती तो शायद दोनों की जान बच सकती थी। वहीं, रविवार को दोनों परिवारों के बीच हुई पंचायत में देवांशू के माफी मांगने व दीप्ति से कभी न मिलने की बात कहने पर दोनों परिवार निश्चिंत हो गए थे।