{"_id":"5b2bf60e4f1c1b254d8b7b4d","slug":"woman-missing-after-one-and-half-months-of-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के डेढ़ महीने बाद नवविवाहिता हुई लापता, पिता ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के डेढ़ महीने बाद नवविवाहिता हुई लापता, पिता ने कही ये बात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 22 Jun 2018 06:40 AM IST
विज्ञापन
लापता विवाहिता के मायकेवालों का थाने पर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में निगोहां कस्बे की एक नवविवाहिता विवाह के करीब डेढ़ माह बाद लापता हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस की कार्यशैली से नाराज परिवारीजनों ने देर शाम थाने पर जमकर हंगामा किया। बृहस्पतिवार को सीओ कार्यालय पहुंचकर मायके वालों ने ससुराली जनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी।
लापता विवाहिता के मायकेवालों का थाने पर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के कालूखेड़ा निवासी दिलीप गुप्ता ने सीओ को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बेटी नेहा गुप्ता (20) का विवाह डेढ़ माह पहले कस्बा निवासी आदित्य गुप्ता के साथ किया था। कुछ दिन बाद ही पति आदित्य, ससुर श्रीकांत, जेठ अमित और जेठानी सरला ने अतिरिक्त दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। बेटी को अक्सर दहेज कम देने का ताना देते थे।
फाइल फोटो
पिता के मुताबिक सोमवार को दामाद आदित्य ने फोन करके बताया कि नेहा कहीं चली गई है। इसके बाद फोन कट गया। इसके बाद वो बेटी की ससुराल पहुंचें तो देखा कि घर में ताला लगा है। सभी लोग भाग गए हैं। जिसके बाद पिता ने बेटी को काफी खोजा पर कोई पता न चल सका। पीड़ित ने थाने पहुंचकर ससुरालीजनों पर बेटी की हत्या करने की आशंका जताकर तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने ससुराली जनों को बुलाकर पूछताछ की और दबाव बनाकर गुमशुदगी की तहरीर लिखवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
लापता विवाहिता के मायकेवालों का थाने पर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार देर शाम पुलिस की कार्यशैली से नाराज मायके वालों सहित अन्य रिश्तेदार भी आ गए। सभी ने थाने पर जमकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर के समझाने पर मायके पक्ष के लोग वापस घर लौटे। बृहस्पतिवार को सीओ राजकुमार शुक्ल को प्रार्थनापत्र देकर ससुराली जनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। इंस्पेक्टर चैंपियन लाल ने बताया की बेटी की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लिया जा रहा है।