फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लालू यादव को सजा सुनाने वाले जज के पुश्तैनी घर में चोरी, चोरों ने 20 किलो देशी घी भी नहीं छोड़ा

Thu, 21 Jun 2018 11:06 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 21 Jun 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
theft in judge Shivpal Singh's Ancestral house
टूटे पड़े दरवाजे - फोटो : अमर उजाला
 यूपी/ जालौनः बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव को सजा सुनाने के मामले से चर्चा में आए सीबीआई जज एसपी सिंह के शेखपुर खुर्द स्थित पैतृक आवास में चोरों ने धावा बोल दिया। जज के भाई परिवार समेत कमरे में सो रहे थे। चोर दीवार से सहारे छत के रास्ते से घर में घुस गए। चोरों ने अलमारी और सूटकेस के ताले तोड़कर उसमें रखे जेवर व नगदी पार कर दी। सुबह खेत में सूटकेस पड़ा देखकर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस के साथ फारेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी खोजबीन के लिए पहुंचा। एसपी अमरेंद्र सिंह का कहना है कि संदेह के आधार पर कुछ लोगों को उठाया गया है। जल्द ही चोरी का खुलासा भी किया जाएगा।   



 
theft in judge Shivpal Singh's Ancestral house
मौके पर पहुंचे एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई के विशेष जज एसपी सिंह वर्तमान में रांची में तैनात है। बुधवार की रात जालौन कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर खुर्द गांव में उनके पैतृक आवास को चोरों ने निशाना बना लिया। घर में उस वक्त जज के छोटे भाई सुरेंद्र पाल सिंह परिवार समेत छत पर सो रहे थे। देर रात बिजली आने पर वह कमरे में चले गए। इसी बीच चोरों ने घर के पीछे लगी तार फेंसिंग  काटी और बाड़े की दीवार के सहारे छत पर चढ़ गए। इसके बाद जीने से उतरकर घर के आंगन में आ गए। सबसे पहले चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे पर लगे तालों को तोड़ दिया।

 
theft in judge Shivpal Singh's Ancestral house
लमारी को दिखाते जज के भाई - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कमरे में जाकर वहां रखी अलमारी व सूटकेस के लाक तोड़े। चोरों ने अलमारी में रखे जेवर व नगदी पर हाथ साफ किया और सूटकेस पास के ही खेत पर फेंक दिया। बुधवार की सुबह घरवालों की आंख खुली तो आंगन में सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। वह लोग कमरे में गए वहां अलमारी खुली थी ओर सामान व सूटकेस नदारत थे। जज के घर चोरी होने  से गांव में हड़कंप मच गया। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने घर से 200 मीटर दूर खेत मे सूटकेश पड़ा देखा।

जज के भाई सुरेंद्र ने बताया कि चोर अलमारी व सूटकेस में रखी 3 सोने की अंगूठी, 2 सोने की जंजीर, एक जोड़ी कुंदन, चांदी के दो कड़े व दो जोड़ी तोडिय़ां समेत करीब दो लाख का जेवर व 60 हजार रुपये नगद ले गए है। साथ ही घर में रखा 20 किलो देशी घी, कांसे के बर्तन व कुछ नए कपड़े भी ले गए। जानकारी मिलने पर एसडीएम भैरपाल सिंह, सीओ संजय कुमार शर्मा व इंस्पेक्टर संजय गुप्ता ने वहां पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके अलावा फारेंसिक टीम ने पहुंच कर फिंगर प्रिंट आदि लिए। साथ ही झांसी से डॉग स्क्वायड को भी बुलाकर खोजबीन की गई। पुलिस ने सुरेंद्र पाल की तहरीर पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही चोरों की तलाश शुरू कर दी है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
theft in judge Shivpal Singh's Ancestral house
इसी सूटकेस में था सामान - फोटो : अमर उजाला
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाने के बाद सीबीआई जज एसपी सिंह उतनी चर्चा में नहीं आए थे, जितनी वह अपने पैतृक गांव की वजह से चर्चा में आए। दो माह पूर्व पैतृक गांव शेखपुर खुर्द में उनके खेत पर कब्जा होने को लेकर उन्होंने इसकी शिकायत की थी, जिससे वह काफी चर्चा में रहे थे। इस मामले में डीएम, एसपी से लेकर आलाधिकारी काफी परेशान नजर आ रहे थे। किसी तरह प्रशासन ने जोरआजमाइश कर वह मामला निपटाया तो अब जज एक बाद फिर उनके पैतृक आवास में चोरी होने से चर्चा में आ गए है।  

- भाई ने एसपी ने मांग थी सुरक्षा 
लालू प्रसाद को सजा सुनाने के बाद जज के भाई सुरेंद्र पाल सिंह ने एसपी अमरेंद्र सिंह से मिलकर पैतृक आवास पर सुरक्षा व्यवस्था कराए जाने की मांग की थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनकी इस मांग को नकार दिया और पुलिस की लापरवाही की ही वजह से उनके घर में चोरी हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed